Move to Jagran APP

रॉबिन हुड इंडेक्स: अंबानी 20 तो जैक मा सिर्फ 4 दिन उठा सकते हैं देश की सरकार का खर्च

दुनिया के धनकुबेर अपने देश की सरकारों का कितना खर्च उठा पाएंगे, यह बताने के लिए ब्लूमबर्ग ने 2018 रॉबिन हुड इंडेक्स बनाया है।

By Shubham ShankdharEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 12:14 PM (IST)
रॉबिन हुड इंडेक्स: अंबानी 20 तो जैक मा सिर्फ 4 दिन उठा सकते हैं देश की सरकार का खर्च
रॉबिन हुड इंडेक्स: अंबानी 20 तो जैक मा सिर्फ 4 दिन उठा सकते हैं देश की सरकार का खर्च

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। क्या हो अगर किसी देश के सबसे अमीर व्यक्ति को उस देश की सरकार का सारा खर्च उठाना पड़े? कितने दिन तक दुनियाभर के धनकुबेर अपने देश की सरकारों का खर्च उठा पाएंगे, यह जानने के लिए ब्लूमबर्ग ने 2018 रॉबिन हुड इंडेक्स बनाया है। इस इंडेक्स में कुल 49 देशों को शामिल किया गया है। इस इंडेक्स को तैयार करने में विभिन्न देशों की अलग अलग तरह की सरकारों, उनके विभिन्न खर्चों और उस देश के सबसे अमीर व्यक्ति को शामिल किया गया है।

loksabha election banner

इस इंडेक्स में दिसंबर 2017 के अंत में देश के सबसे बड़े व्यक्ति की संपत्ति और उस देश की सरकार को चलाने के लिए किए जाने वाले रोजाना खर्च की तुलना की गई है। आपको बता दें कि 49 में से महज 4 देश ऐसे हैं जहां कि सबसे अमीर शख्सित एक महिला हैं। इनमें अंगोला, ऑस्ट्रेलिया, चिली और नीदरलैंड शामिल हैं।

क्या है इंडेक्स की अवधारणा

इंडेक्स को तैयार करते समय यह माना गया है कि अगर किसी देश की सरकार के पास अगर संसाधन खत्म हो जाएं और उस देश के सबसे अमीर व्यक्ति की सभी सम्पत्तियों को बेचकर वह राशि सरकार को दान दे दी जाए तो यह राशि कितने दिन तक सरकार के दफ्तर और एजेंसियों में काम-काज ठप्प होने या ताला लगने से रोक सकती है। इस इंडेक्स को तैयार करने में दो अहम आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। पहला ब्लूबर्ग का बिलेनायर्स इंडेक्स और दूसरा सरकार के खर्च पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान।

मुकेश अंबानी 20 दिन तक उठा सकते हैं सरकार का खर्च

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी कुल 20 दिन तक भारत की सरकार का खर्च उठा सकते हैं। आपको बता दें कि अनुमान के मुताबिक भारत सरकार का रोजाना कुल खर्च 198.72 करोड़ डॉलर है। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 4030 करोड़ डॉलर की है। जीडीपी की तुलना में भारत सरकार का खर्च 27.3 फीसद के बराबर है।

सायप्रय सबसे आगे

सायप्रस के सबसे धनी व्यक्ति जॉह्न फ्रेडरिक्सन अपने देश की सरकार को 441 दिनों तक चला सकते हैं। 2018 में सरकार के अनुमानित खर्चें 2.36 करोड़ डॉलर है। देश की जनसंख्या कम होने के कारण सरकारी स्कीम का खर्च कम है। साथ ही देश की इकोनॉमी टूरिज्म और सेवाओं पर आधारित है। सायप्रस सरकार के खर्च फ्रेडरिक्सन की कुल 1000 करोड़ डॉलर की संपत्ति से सबसे लंबे समय तक चल सकता है।

जैक मां 4 तो जेफ बेजॉय 5 दिन उठा सकते हैं सरकार का खर्च

इसकी तुलना में सबसे ज्यादा खर्च जिन देशों की सरकार का है उनमें जापान, पोलैंड, अमेरिका और चीन शामिल हैं। जैक मां जो दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार को महज चार दिन तक चला सकते हैं। आपको बता दें की जैक मां की कुल संपत्ति 4780 करोड़ डॉलर की है। जेफ बेजॉस भी इससे बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है। जेफ बेजॉय की 9900 करोड़ डॉलर की सम्पत्ति अमेरिका की सरकार का खर्च महज 5 दिन तक उठा सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.