इस वित्त मंत्री के नाम है सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड, 2 बजट अपने जन्मदिन पर किए पेश
उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट पेश किया जाना है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। हर वित्त वर्ष में पेश होने वाला बजट से लोगों को खासा उम्मीदें रहती हैं। बजट सिर्फ योजनाओं की सौगात और लोगों को राहत देने के लिए ही नहीं बल्कि यह पेश करने वाले वित्त मंत्रियों के कारण भी चर्चा में आता है। मोरारजी देसाई एक ऐसा ही नाम है जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए सबसे ज्यादा बार बजट पेश किए, इसके अलावा भी उनके नाम बजट से जुड़े कई दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 2019 को पूर्ण बजट पेश किया जाना है जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। हाल ही में इन्हें वित्त मंत्री बनाया गया है।
मोरारजी देसाई के नाम ये दो रिकॉर्ड: मोरारजी देसाई एकलौते ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री थे जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया, साथ ही उन्हें दो बार अपने जन्मदिन पर बजट पेश करने का मौका मिला। आपको बता दें कि मोरारजी का जन्म 29 फरवरी को हुआ था।
पहला बजट नहीं था पूर्ण बजट: देश ने स्वतंत्रता मिलने के बाद तीन महीनों के भीतर बजट पेश कर दिया था, लेकिन यह देश का पहला पूर्ण बजट नहीं था। असल में यह अर्थव्यवस्था की समीक्षा थी। इस बजट में किसी कर का प्रस्ताव पेश नहीं किया गया था क्योंकि 1948-49 का बजट सिर्फ 95 दिन दूर था। पहले बजट के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ मनमुटाव के कारण शेट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शेट्टी के जाने के बाद के सी नियोगी ने 35 दिनों के लिए वित्त मंत्रालय की कमान संभाली।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप