Move to Jagran APP

व्हाइट गोल्ड के बारे में कितना जानते हैं आप?

बाजार में व्हाइट गोल्ड भी मिलता है। यह दिखने एकदम प्लैटिनम जैसा लगता है

By Surbhi JainEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 05:12 PM (IST)
व्हाइट गोल्ड के बारे में कितना जानते हैं आप?
व्हाइट गोल्ड के बारे में कितना जानते हैं आप?

नई दिल्ली (जेएनएन)। त्यौहारी सीजन के दौरान सोने और चांदी की खरीदारी तेज हो जाती है। आम तौर पर शादी विवाह और निवेश के लिहाज से यलो गोल्ड की मांग ज्यादा रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में व्हाइड गोल्ड भी बिकता है। सुनने में यह बात भले ही आपको अटपटी लगे लेकिन यह सच है कि व्हाइट गोल्ड को लेकर भी दुनियाभर के बाजारों में अच्छी खासी मांग रहती है और यह यलो गोल्ड से भी महंगा होता है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको व्हाइट गोल्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

prime article banner

क्या होता है व्हाइट गोल्ड:
सोने को पीली धातु कहा जाता है। ऐसे में व्हाइट गोल्ड में पैलैडियम, प्लैटिनम, चांदी या निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग की जाती है। इस तरह के व्हाइट मेटल को सोने में मिलाने से उसका रंग सफेद रंग हो जाता है। इसमें प्लैटिनम के मिलाने से इसमें ग्रे रंग आ जाता है। वहीं रोहडियम मिलाने से यह सफेद रंग का हो जाता है। इसमें प्लैटिनम मिले होने के कारण यह रोहडियम की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। बाजार में अधिकांश व्हाइट गोल्ड में निकेल मिलाया जाता है। व्हाइट गोल्ड और प्लैटिनम देखने में एक जैसे लगते हैं।

देखें वीडियो

बाजार में कौन कौन सी चीजें व्हाइट गोल्ड में हैं उपलब्ध-
बाजार में व्हाइट गोल्ड की कई चीजें मिलती हैं। इनमें साधारण या फिर हीरे लगी चूड़ियां, अंगूठी, चेन, पैंडेंट, ब्रेसलेट आदि उपलब्ध है। व्हाइट गोल्ड और डायमंड की रीसेल वेल्यू यलो गोल्ड की तुलना में अधिक होती है। इसके विपरीत व्हाइट गोल्ड की चैन या अन्य आभूषण पहनने से पहली नजर में वेस्टर्न आभूषण का लुक नजर आता है।

क्या है व्हाइट गोल्ड के फायदे:

  • यह प्लैटिनम से ज्यादा किफायती होता है
  • मौजूदा समय में यह प्लैटिनम से ज्यादा लोकप्रिय है
  • इसमें पैलैडियम, चांदी या निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग करने से यह पीले सोने से ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल (टिकाऊ) होता है। साथ ही इसपर स्क्रैच लगने की संभावना बेहद कम होती है।

क्या हैं व्हाइट गोल्ड के नुकसान-

  • समय के साथ-साथ इसका रंग और चमक फीकी पड़ जाती है। इसलिए इसकी रोहडियम प्लेटिंग को रिप्लेस किया जाता है। हालांकि इसकी प्रक्रिया बहुत ही सस्ती होती है। अधिकांश ज्वैलर्स यह फ्री में भी कर देते हैं।
  • इसे निकेल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इससे कई लोगों को स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
  • नियमित रूप से इसकी क्लीनिंग और पॉलिशिंग जरूरी होती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.