सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Tour Package: इन छुट्टियों में करिए भुवनेश्वर और कोणार्क समेत इस चार जहगों की सैर, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

By Abhishek PoddarEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 11:51 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 31 Oct 2021 08:15 AM (GMT+05:30)

इन छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे सैलानियों के लिए उड़ीसा में स्थित भुवनेश्वर चिल्का कोणार्क और पुरी यह ...और पढ़ें

IRCTC ने अपने टूर पैकेज को DIVINE PURI TOUR PACKAGE नाम दिया है।
IRCTC ने अपने टूर पैकेज को DIVINE PURI TOUR PACKAGE नाम दिया है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आने वाले कुछ दिन त्योहारों के नाम रहने वाले हैं, उसके कुछ दिनों के बाद सर्दियों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। अगर आप कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो, यह वक्त आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है। इन छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे सैलानियों के लिए उड़ीसा में स्थित भुवनेश्वर, चिल्का, कोणार्क और पुरी यह चार जगहें काफी बेहतर जगहें साबित हो सकती हैं।

IRCTC इन चार जगहों पर घूमने का मन बना रहे सैलानियों के लिए बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को DIVINE PURI TOUR PACKAGE नाम दिया है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

यात्रा का कर्यक्रम

यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली एयरपोर्ट से होगी। नई दिल्ली एयरपोर्ट से सैलानी सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे। यात्री दोपहर के 12 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से यात्री पुरी के लिए रावाना होंगे। वहां पर होटल में आराम करने के बाद सैलानी जगन्नाथ मंदिर का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद यात्री वापस होटल पहुंच कर रात का आराम करेंगे।

अगली सुबह यात्री नाश्ते का बाद चिल्का के लिए रावाना हो जाएंगे। वहां पर यात्री अपने खर्चे पर चिल्का झील में बोट राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यात्री इरावडी डॉल्फिन साइट पर भी सैर के लिए जाएंगे। इसके अलावा चिल्का से पुरी वापस लौटने के रास्ते में यात्री अल्लारनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे। पुरी पहुंच कर सैलानी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके अगले दिन यात्री कोणार्क के लिए रावाना हो जाएगें। कोणार्क में यात्री, कोणार्क मंदिर, चंद्रभागा बीच, गोल्डन सी बीच और बीच मार्केट की सैर करेंगे। इसके बाद यात्री वापस पुरी लौट आएंगे। पुरी में रात का आराम करने के बाद यात्री अगले दिन भुवनेश्वर के लिए रावाना हो जाएंगे।

भुवनेश्वर में यात्री लिंगराज मंदिर, उदयगिरि और खंडगिरि और मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्री भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

IRCTC के इस 4 दिन और 3 रातों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 23,995 रुपए खर्च करने होंगे।