सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवरात्रि में IRCTC का खास ऑफर, इस पैकेज से करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Tue, 02 Apr 2019 11:26 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 09:42 AM (IST)

अगर आप भी इस समय वैष्णो देवी की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ...और पढ़ें

नवरात्रि में IRCTC का खास ऑफर, इस पैकेज से करें माता वैष्णो देवी के दर्शन
नवरात्रि में IRCTC का खास ऑफर, इस पैकेज से करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत में हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार नवरात्रि 6 अप्रैल, 2019 से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान भक्त वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आप भी इस समय वैष्णो देवी की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) का ये खास पैकेज आपके लिए सबसे फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है।

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस पैकेज का नाम 'माता वैष्णो देवी' है, जिससे माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा की जाएगी। इस पैकेज में ट्रेन के जरिए 3एसी क्लास में यात्रा की जाएगी। वैष्णो देवी के इस पैकेज में 3 रात/4 दिन एसी होटल में स्टे मिलेगा है। इस पैकेज में ट्रेन सोमवार से गुरुवार रोजाना 8:40 पर चलेगी। इस पैकेज में वैष्णो देवी के दर्शन के साथ कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बहू गार्डन भी कवर होंगे।

पैकेज की कीमत:

यात्री                                         कीमत(प्रति व्यक्ति)

एक व्यक्ति के लिए                      7535 रुपये

दो व्यक्तियों के लिए                     6010 रुपये

3 व्यक्तियों के लिए                      5845 रुपये

बच्चा (05-11 वर्ष) बेड के साथ       4995 रुपये

बच्चा (05-11 वर्ष) बिना बेड          4385 रुपये

आईआरसीटीसी के अनुसार, पैकेज की कीमत बुकिंग की तारीख के अनुसार है। अगर किसी तरह से रेलवे का किराया या अन्य खर्च जैसे इनपुट लागत बढ़ जाती है तो ग्राहकों को यात्रा शुरू होने से पहले अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। आईआरसीटीसी यात्रा के दौरान किसी भी दर्शन स्थल में वीआईपी ट्रीटमेंट की सुविधा प्रदान नहीं करता है।

इस यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने सामान का ध्यान स्वयं रखना है, क्योंकि सामान खोने या चोरी हो जाने की स्थिति में आईआरसीटीसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। अगर यात्री किसी भी स्थान पर आईआरसीटीसी के जरिए व्यवस्थित की गई बस में चढ़ना भूल जाते हैं तो उन्हें खुद अपने किराए पर अगले स्थान तक पहुंचना होगा।