सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 से ज्यादा है सेविंग अकाउंट और नहीं करते हैं इस्तेमाल हैं, तो ऐसे कराएं बंद

By NiteshEdited By:
Published: Wed, 23 Jan 2019 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 08:01 AM (IST)

बैंक में बचत खाता को एक्टिव रखने के लिए ग्राहक को औसत तिमाही बैंलेस रखना पड़ता है।

1 से ज्यादा है सेविंग अकाउंट और नहीं करते हैं इस्तेमाल हैं, तो ऐसे कराएं बंद
1 से ज्यादा है सेविंग अकाउंट और नहीं करते हैं इस्तेमाल हैं, तो ऐसे कराएं बंद

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। बैंक में बचत खाता को एक्टिव रखने के लिए ग्राहक को औसत तिमाही बैंलेस रखना पड़ता है। अगर आपके पास कई सारे बैंक खाते हैं और उनमें से आप सबका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उस खाते को बंद करा देना सही रहेगा।

अकाउंट को डी-लिंक करें

बचत खाते को बंद करने से पहले आप देख लें कि उस खाते से कोई निवेश या ट्रेडिंग अकाउंट तो लिंक नहीं है। अगर आपके इस बैंक खाते से कोई दूसरा अकाउंट लिंक है तो पहले अपने दूसरे बैंक अकाउंट को इस तरह के पेमेंट से लिंक कर दें। अकाउंट बंद करते वक्त आपको डी-लिंकिंग अकाउंट फॉर्म भरना पड़ सकता है।

बता दें कि बैंक के ब्रांच में अकाउंट क्लोजर फॉर्म उपलब्ध होता है। जब आप खाते को बंद करने के लिए फॉर्म भरेंगे तो उसके लिए में आपको खाता बंद करने की वजह बताना पड़ेगा। अगर आपका खाता ज्वाइंट अकाउंट है तो फॉर्म पर सभी खाताधारकों का हस्ताक्षर चाहिए। इसके अलावा आपको एक दूसरा फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको उस अकाउंट की जानकारी देनी होगी, जिसमें आप बंद होने वाले अकाउंट में बचा पैसा ट्रांसफर कराना चाहते हैं। एक बात ध्यान देने वाली यह है कि अकाउंट बंद कराने के लिए खुद बैंक के ब्रांच में जाना होगा। बैंक आपसे इस्तेमाल नहीं की गई चेकबुक और डेबिट कार्ड बैंक क्लोजर फॉर्म के साथ जमा करने के लिए कहेगा।

अगर मान लीजिए आपके खाते में पैसा है तो उसका भुगतान कैश (सिर्फ 20,000 रुपये तक) में हो सकता है। आपके पास इस पैसे को अपने दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराने का भी विकल्प है। अगर आपके खाते में ज्यादा पैसा है तो क्लोजर प्रोसेस शुरू करने से पहले उसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दें और बैंक अकाउंट का अंतिम स्टेटमेंट अपने पास रखें।