सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपको डिजिटल पेमेंट क्यों करना चाहिए, इन चार बड़े कारणों से समझिए

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 30 Aug 2018 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:28 AM (IST)

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नकद वापसी और छूट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं

आपको डिजिटल पेमेंट क्यों करना चाहिए, इन चार बड़े कारणों से समझिए
आपको डिजिटल पेमेंट क्यों करना चाहिए, इन चार बड़े कारणों से समझिए

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। नोटबंदी के बाद से देश कैशलेस पेमेंट और डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है। सरकार भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। लोगों को डिजिटल पेमेंट के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार की ओर से टीवी, अखबार, रेडियो और डिजिटल माध्यमों के जरिए विज्ञापन निकलवाए जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल पेमेंट के फायदे भी बताए जा रहे हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि क्यों आपको डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ना चाहिए...

सुविधा: डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सुविधाजनक और आसान है। इसके माध्यम से चाहे आपको ऑनलाइन बिल पेमेंट करना हो, मोबाइल पर पेमेंट का बिल प्राप्त करना हो सब कुछ आसानी से हो जाता है। आपको सफर के दौरान साथ में कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं है। ई-वॉलेट के जरिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट के टिकट खरीद सकते हैं। यह सब काम कुछ ही लम्हों में हो जाता है।

सुरक्षा: अगर आप अपना वॉलेट या नकदी खो देते हैं, तो उसे वापस पाना लगभग नामुमकिन है। जबकि डिजिटल पेमेंट में ऐसा नहीं है। डिजिटल माध्यम में अगर आप पेमेंट के उपकरण खो देते हैं, तो इसे ब्लॉक भी करा सकते हैं। या फिर कोई ऐसा लेनदेन जिसमें आपसे गलती से शुल्क लिया गया है उस पर आप दावा भी ठोक सकते हैं। यदि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है और आप समय पर इसकी रिपोर्ट करते हैं, तो वापस आपको वह राशि मिलने की संभावना रहती है।

वित्तीय लाभ: डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नकद वापसी और छूट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। आपको जैसी जरूरत हो उस हिसाब से आप पेमेंट का विकल्प भी चुन सकते हैं। कार्ड से पेमेंट करने पर पेट्रोल खरीदने पर छूट, रेल टिकट पर छूट, बीमा खरीदने जैसे कई छूट मिलते हैं। ई-वालेट कंपनियां कैशबैक ऑफर, रिवार्ड पॉइंट्स भी देती हैं।

फाइनेंशियल खतरा नहीं: भारत जैसे बड़े देश में जहां जरूरतमंद को सरकार की ओर जारी एक रुपया लाभार्थी तक पहुंचते-पहुंचते बहुत कम बचता हो ऐसे लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट किसी वरदान से कम नहीं है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) से लाभार्थी तक पहुंचने वाले पैसे में भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रह जाती है। इसमें बीच में किसी नौकरशाही के शामिल हुए बिना ग्राहकों को उनके लिए निर्धारित लाभ और सब्सिडी मिल जाती है।