Move to Jagran APP

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले हर छात्र को इन 5 स्कॉलरशिप के बारे में जानना चाहिए

कई भारतीय छात्र ऐसे हैं जिन्हें विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए स्नातक स्तर पर मिलने वाले छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी नहीं है।

By Surbhi JainEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 07:42 AM (IST)
विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले हर छात्र को इन 5 स्कॉलरशिप के बारे में जानना चाहिए
विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले हर छात्र को इन 5 स्कॉलरशिप के बारे में जानना चाहिए

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। विदेश में उच्च शिक्षा लेने के बारे में सोचने से पहले आपके दिमाग में सबसे पहली बात यह आती होगी कि इसके लिए फंडिंग कहां से आएगी। स्टूडेंट्स के साथ पेरेंट्स के लिए भी यह एक कठिन चुनौती होती है।

loksabha election banner

हालांकि, दुनिया भर में कई यूनिवर्सिटीज ऐसी भी हैं जो आपके प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर छात्रवृत्ति देती हैं, यह मास्टर और पीएचडी डिग्री के लिए होती है। कई भारतीय छात्र ऐसे हैं जिन्हें विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए स्नातक स्तर पर मिलने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी नहीं होती है। हम अपनी इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जो भारतीय छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए कौन कौन सी छात्रवृत्ति योजना चलती हैं।

टाटा छात्रवृत्ति कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क: टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से बीस स्कॉलर के लिए यह छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। इसकी कुल राशि $25 मिलियन है, जिसे 20 योग्य छात्र में बांटा जाता है। इस छात्रवृत्ति के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट admission.cornell.edu/apply/international-students/tata पर जाकर पता लगा सकते हैं।

डॉ मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यूके): यह छात्रवृत्ति भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य भारत के छात्रों को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता देना है। इस छात्रवृत्ति का लाभ दवा, और पशु चिकित्सा विज्ञान को छोड़कर अधिकांश पाठ्यक्रमों के लिए मिलता है। यह छात्रवृत्ति भारत के उन गरीब छात्रों के लिए है जो पढ़ने में मेधावी हैं और आर्थिक तौर पर पिछड़े हैं। इस छात्रवृत्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर www.britishcouncil.in पर जाएं।

वोलोंगोंग, ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी चार वर्षों तक के इंटरनेशनल कोर्स के ट्यूशन फीस में 25% की कमी करता है। इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्रों की कोई लिमिट नहीं रखी गई है। जो छात्र अकादमिक मानदंडों को पूरा कर पाते हैं वो इसका लाभ ले सकते हैं। डिटेल जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.uow.edu.au पर जाकर पता लगा सकते हैं।

हुआवेई मैत्री छात्रवृत्ति, चीन: ऐसे भारतीय छात्र जो चीन में जाकर स्नातक स्तर की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए हुआवेई मैत्री छात्रवृत्ति योजना है। इस पहल का उद्देश्य भारत और चीन के युवाओं के बीच बेहतर समझ और दोस्ती को बढ़ावा देना है। छात्रवृत्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.huaweischolarships.org पर विजिट कर सकते हैं।

भारत 4EU II छात्रवृत्ति, यूरोप: यह छात्रवृत्ति उन छात्रों को वित्तीय सहायता देती है जो अध्ययन, अनुसंधान, प्रशिक्षण या शिक्षा लेना चाहते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत भारतीय यूनिवर्सिटी साझेदारी में काम कर करती हैं। साझेदारी में बीस यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें 10 भारत से हैं और 10 यूरोप से 10 हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.india4eu.eu पर जाकर मालूम कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.