Move to Jagran APP

इन देशों में जाते ही क्यों बढ़ जाती है रुपये की कीमत, जानिए इसका कारण

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन दुनिया के कई देशों में रुपये की स्थिति काफी बेहतर है

By NiteshEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 07:31 AM (IST)
इन देशों में जाते ही क्यों बढ़ जाती है रुपये की कीमत, जानिए इसका कारण
इन देशों में जाते ही क्यों बढ़ जाती है रुपये की कीमत, जानिए इसका कारण

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट जारी है। रुपया 72 के पार जा चुका है। रुपये की बढ़ती कमजोरी सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सरकार ने इस पर रिजर्व बैंक से कुछ जरूरी कदम उठाने को भी कहा है। रुपये में गिरावट से पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। हालांकि दुनिया के कर्इ ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपये का मूल्य अब भी अच्छा एवं मजबूत है। हम अपनी इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बता रहे हैं जहां अब भी रुपया दमदार है।

loksabha election banner

नेपाल: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कई खूबसूरत जगह हैं। यहां जाने के लिए आपको किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां एक रुपया 1.6 नेपाली रुपए के बराबर है।

मंगोलिया: यहां एक रुपए की कीमत 29.83 तुगरिक है। मंगोलिया को बंजारों का देश के तौर पर भी जाना जाता है। घोड़े और अन्य मवेशियों को चराना यहां का प्रमुख व्यवसाय है।

श्रीलंका: भारत के दक्षिण में बसा श्रीलंका सुमंद्र तट के लिए जाना जाता है। यहां के जंगल, समुंद्री किनारे आपको हमेशा आकर्षित करने वाले हैं। यहां भारत का एक रुपया 2.08 श्रीलंकाई रुपए के बराबर है।

कंबोडिया: कंबोडिया एक दक्षिण एशियाई देश है। यहां के कई गौरवशाली इतिहास इस देश को दुनिया में एक अलग ही पहचान दिलाते हैं। यहां के मंदिर पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यहां एक रुपए की कीमत 64 (रिल कंबोडियाई) करेंसी के बराबर है। यानी भारतीय रुपया यहां आपको 64 गुना अमीर बना देगा।

जिम्बाब्वे: जिम्बाब्वे में एक रुपया 8.58 डॉलर के बराबर है। यहां भी घूमने लायक काफी कुछ है। यहां आप पर्यटन के लिए भी आ सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.