Move to Jagran APP

एक अंग्रेज ने पेश किया था भारत का पहला बजट, इसकी कहानी है दिलचस्प

क्या आपको पता है कि देश का पहला बजट कब पेश किया गया था। हम इस खबर में आपको देश के पहले बजट और आजाद भारत के पहले बजट के बारे में बता रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 10:08 AM (IST)
एक अंग्रेज ने पेश किया था भारत का पहला बजट, इसकी कहानी है दिलचस्प
एक अंग्रेज ने पेश किया था भारत का पहला बजट, इसकी कहानी है दिलचस्प

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। बता दें कि सरकार अब एक ही बजट पेश करती है, अब अलग से रेल बजट पेश नहीं किया जाता है। हर वित्त वर्ष पर पेश होने वाले आम बजट किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। क्या आपको पता है कि देश का पहला बजट कब पेश किया गया था। हम इस खबर में आपको देश के पहले बजट और आजाद भारत के पहले बजट के बारे में बता रहे हैं।

loksabha election banner

देश का पहला बजट

भारत का पहला बजट एक अंग्रेज जेम्स विल्सन ने 18 फरवरी 1860 को पहला बजट पेश कि‍या था। जेम्स ब्रिटिश वायसराय काउंसिल के मेंबर (फाइनेंस) थे। वहीं, आजादी से पहले बनी भारत की अं‍तरिम सरकार का बजट लियाकत अली खां ने पेश किया था। यह बजट 9 अक्टूबर, 1946 से लेकर 14 अगस्त 1947 तक के लिए था। जबकि आजाद भारत का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम शेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 में पेश किया था। यह एक अंतरिम बजट था।

आजाद भारत का पहला बजट वित्त वर्ष 1947-48 में पेश किया गया जो साढ़े सात महीने की अवधि के लिए था। दरअसल, वित्त मंत्री ने सदन में कुल 6.52 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया था। बजट में कुल आय 172.77 करोड़ रुपए और कुल व्यय 178.77 करोड़ रुपए दिखाया गया।

वित्त मंत्री शेट्टी ने वित्त वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) 1948-49 का भी बजट पेश किया। यह बजट भी घाटे वाला था। शेट्टी ने 26.85 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया जो कि पूरे वित्त वर्ष के लिए था। इस बजट में कुल आय 230.52 करोड़ रुपए और कुल व्यय 257.37 करोड़ रुपए बताया गया।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.