Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोखा न खाएं, खुद जाने क्या है आपके सोने की सही कीमत

    By Praveen DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:33 PM (IST)

    आपको सोना खरीदने के दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है नहीं तो ज्लैलर्स आपको 22 कैरेट के दाम पर 18 कैरेट का सोना भी थमा सकता है।

    धोखा न खाएं, खुद जाने क्या है आपके सोने की सही कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन): शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। इस दौरान हर किसी की दिलचस्पी शगुन में देने और पहनने के लिए सोना खरीदने की होती है। ऊपर से बीते दो दिनों के भीतर सोने की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट भी देखने को मिली है ऐसे में सोना खरीदने के लिए यह बेहतर मौका है, लेकिन इसमें आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आमतौर पर ज्वैलर्स आपको सोने की सही कीमत न बताकर आपसे ज्यादा पैसा वसूल लेते हैं और आपको पता भी नहीं चल पाता है कि आप 18 कैरेट के लिए 22 कैरेट के दाम चुका रहे हैं। हम इस खबर में आपको बताएंगे कि आप कैसे खुद अपने सोने के सही दाम जान सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे तय होती हैं सोने की कीमतें?

    भारत में सोने के वायदा बाजार के भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से पता की जा सकती है। डिमांड सप्लाई के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) तय करता है। दुनियाभर के बाजारों में सोने की कीमतें इसी के आधार पर तय होती हैं। हर सुबह हाजिर बाजार के भाव खुलते हैं। देश के अलग अलग बाजार जैसे जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद में भी सोने की कीमतें अलग अलग हो सकती हैं। जबकि वायदा बाजार के भाव पूरे देश में एक से रहते हैं।

    यह भी समझने की जरूरत है कि ज्वैलरी 22, 18 सभी कैरेट की बनती है। ऐसे में इसी फॉर्मूले को इस्तेमाल करके आप अपनी ज्वैलरी की सही कीमत पता कर सकते हैं।

    22 कैरेट के बनते हैं गहने: आम तौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि 24 कैरेट का असली सोना इतना मुलायम होता है कि इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है, जिसमें जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

    ऐसे पहचानिए कितना खरा है आपका सोना:

    22 कैरेट: 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66। यानी आपके आभूषण पर सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी है।

    18 कैरेट: 18 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।(18/24)x100= 75। यानी आपके आभूषण पर सोने की शुद्धता 75 फीसदी है।

    ऐसे जाने कितनी है आपके सोने की कीमत:

    मान लीजिए हाजिर बाजार में अगर सोने की कीमत 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अब अगर आपने 22 कैरेट सोने की एक ज्वैलरी खरीदी जो 10 ग्राम की है। इसकी सही कीमत आप इस तरह आंक सकते हैं...

    22 कैरेट सोने की कीमत: 30000/24x22 = 27500
    ज्वैलरी का वजन: 10 ग्राम इस तरह आपके गहने की सही कीमत 27500 हुई।

    एक और उदाहरण से समझिए

    मान लीजिए अगर सोने की कीमत 30,000 है, तो 22 कैरेट सोने के दाम (30000/24)x22=27500 होंगे, लेकिन अगर आप यह सब नहीं जानते हैं तो दुकानदार आपको 22 कैरेट सोना 30,000 में ही देगा।

    यानी कम जानकारी के चलते आप 22 कैरेट सोना भी 24 कैरेट के दाम पर खरीदने को मजबूर होगे। ऐसे में अगर आप इस कैल्कुलेशन के हिसाब से सोना खरीदेंगे तो ज्वैलर्स कभी भी आपको धोखा नहीं दे पाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner