सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holidays in March 2021: इस महीने इन तारीखों पर अलग-अलग जोन में बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर ही बैंक के लिए निकलिए

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2021 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:16 AM (IST)

Bank holidays in March 2021 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के दिन गुजरात कर्नाटक मध्य प्रदेश ओड़िशा पंजाब उत्तराखंड तेलंगाना ...और पढ़ें

Bank holiday in March 2021 P C : Pexels
Bank holiday in March 2021 P C : Pexels

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इस मार्च महीने में 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें चार रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के कार्यों के लिए हमें अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि जिस दिन आपको अपने बैंकिंग कार्य निपटाने हैं, उस दिन बैंकों की छुट्टी ना हो। आइए, जानते हैं कि मार्च, 2021 में किस-किस तारीख को बैंकों की छुट्टियां (Bank holidays in March 2021) रहने वाली हैं।

5 मार्च 2021: इस दिन चापचर कुट है। इस दिन मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।

7 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 मार्च 2021: इस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 मार्च 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

14 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 मार्च 2021: इस दिन बिहार दिवस है। इस दिन केवल बिहार राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।

27 मार्च 2021: इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

28 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

29 मार्च 2021: इस दिन होली है। इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय और हिमाचल राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 मार्च 2021: बिहार राज्य में होली के मौके पर इस दिन भी छुट्टी रहेगी।