Bank Holidays List: अगस्त में अलग-अलग जोन में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays List आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक अगस्त में बैंकों में अलग-अलग जोन में कुल आठ दिनों का सार्वजनिक अवकाश होगा। इनके अलावा हर रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। क्या आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं? तो हम आपको बता दें कि अगले माह यानी अगस्त में अलग-अलग जोन में बैंकों में कुल 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आपको अपना काम अगले महीने के लिए टालने की बजाय जल्द-से-जल्द निपटाने के बारे में सोचना चाहिए। आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक अगस्त में बैंकों में अलग-अलग जोन में कुल आठ दिनों का सार्वजनिक अवकाश होगा। इनके अलावा हर रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है। अगस्त में पांच रविवार पड़ रहे हैं। इस तरह अगस्त में कुल 15 दिन बैंकों के कामकाज पर असर देखने को मिलेगा।
अलग-अलग जोन में बैंकों में अवकाश की लिस्ट (Bank Holidays List)
तारीख | छुट्टी की वजह | जोन |
1 अगस्त, 2021 | रविवार | सभी जोन |
8 अगस्त, 2021 | रविवार | सभी जोन |
13 अगस्त, 2021 | Patriot's Day | इम्फाल |
14 अगस्त, 2021 | दूसरा शनिवार | सभी जोन |
15 अगस्त, 2021 | रविवार | सभी जोन |
16 अगस्त, 2021 | Parse New Year (Shahenshahi) | बेलापुर, मुंबई, नागपुर, |
19 अगस्त, 2021 | मुहर्रम | अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर |
20 अगस्त, 2021 | मुहर्रम/ First Onam | बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
21 अगस्त, 2021 | तिरुओणम | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
22 अगस्त, 2021 | रविवार | सभी जोन |
23 अगस्त, 2021 | श्री नारायण गुरु जयंती | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
28 अगस्त, 2021 | चौथा शनिवार | सभी जोन |
29 अगस्त, 2021 | रविवार | सभी जोन |
30 अगस्त, 2021 | जन्माष्टमी | अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर,लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर |
31 अगस्त, 2021 | श्री कृष्ण अष्टमी | हैदराबाद |
आप भी चेक कर सकते हैं बैंकों में छुट्टी की लिस्ट
आप बेहद आसानी से बैंकों की साल भर की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर जाना होगा। केंद्रीय बैंक की वेबसाइट के होमपेज पर आपको सबसे नीचे की ओर स्क्रॉल करके जाना है। यहां आपको 'More Links' सेक्शन मिलेगा। इसे सेक्शन में आपको 'Bank Holidays' का ऑप्शन दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। यहां आपको रीजनल ऑफिस या जोन सेलेक्टर करना है। फिर महीना और उसके बाद साल सेलेक्ट करके 'Go' पर क्लिक कर देना है। आपके सामने संबंधित महीने में आपके जोन की छुट्टियों की लिस्ट आ जाएगी। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन छुट्टियों में रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टी का उल्लेख नहीं होता है।