सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधार कार्ड धारक सिर्फ 10 मिनट में ऑनलाइन बनवाएं PAN card, यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 11:15 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Mar 2021 12:20 PM (GMT+05:30)

Instant Pan Card यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट से पैन कार्ड के लिए अप्लाई ...और पढ़ें

instant pan card P C : ANI
instant pan card P C : ANI

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आपको अचानक से पैन कार्ड की जरूरत पड़ गई है और आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप चंद मिनटों में ऑनलाइन अपना ई-पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आप केवल आधार नंबर के जरिए अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार कार्ड धारक इस सुविधा के तहत अपना पैन कार्ड दस मिनट से भी कम समय में बनवा सकते हैं।

यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट से पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। आपको e-PAN के लिए अप्लाई करने के लिए केवल 12 अंक का आधार नंबर डालने की जरूरत होगी। हालांकि, इसके लिए मोबाइल नंबर का आधार नंबर के साथ लिंक होना जरूरी होता है।

तत्काल पैन कार्ड पाने की प्रॉसेस

स्टेप 1. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in. पर जाएं।

स्टेप 2. अब होम पेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर 'Instant PAN through Aadhaar' पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद 'Get New PAN' के लिंक पर क्लिक करिए। यह आपको इंस्टेंट पैन रिक्वेस्ट वेबपेज पर ले जाएगा।

स्टेप 4. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर कंफर्म करिए।

स्टेप 5. अब  ‘Generate Aadhar OTP’ पर क्लिक करिए। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।

स्टेप 6. टेक्स्ट बॉक्स में ओटीपी प्रविष्ट करके ‘Validate Aadhaar OTP' पर क्लिक करें। इसके बाद  'Continue' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7. अब आप पैन रिक्वेस्ट सबमिशन पेज पर रि-डायरेक्ट हो जाएंगे, यहां आपको अपनी आधार डिटेल की पुष्टि करनी होगी और नियम व शर्तों को एक्सेप्ट करना होगा।

स्टेप 8. इसके बाद ‘Submit PAN Request’ पर क्लिक करें।

स्टेप 9. अब इसके बाद एक एकनॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा। आप इस एक्नॉलेजमेंट नंबर को नोट कर लीजिए।

इस तरह करें डाउनलोड

इसके लिए आपको फिर से आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट के होमपेज पर ‘Quick Links’ सेक्शन में जाकर 'Instant PAN through Aadhaar' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यहां 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' बटन पर क्लिक करें। यहां आप आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही आप यहां से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।