Vedanta Demerger: वेदांता के कब लिस्ट होंगे 4 नए शेयर? क्या टाटा मोटर्स-ITC जैसा ही करना पड़ेगा लंबा इंतजार
वेदांता के मेगा डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद बनी चार नई कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्टिंग का इंतजार है। ...और पढ़ें

वेदांता की लिस्टिंग कब तक हो सकती है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। वेदांता ने अपना मेगा डीमर्जर (Vedanta Demerger) पूरा कर लिया है। अब पैरेंट कंपनी से अलग बनीं चार नई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग का लोग इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्टिंग कब होगी इसकी डेट अभी सामने नहीं आई हैं। यहां हम आपको पिछली कुछ बड़ी कंपनियों के डीमर्जर से लिस्टिंग का समय बता रहे हैं जिनकी मदद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेदांता की लिस्टिंग कब तक हो सकती है। कितने हफ्ते या महीने के अंदर हो सकता है।
अप्रैल में, वेदांता (Vedanta Share Price) ने एलान किया था कि उसके प्रत्येक योग्य शेयरधारक को पैरेंट कंपनी वेदांता में रखे गए 1 शेयर के बदले 4 नई कंपनियों का एक-एक शेयर दिया जाएगा। भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर के इस सबसे बड़े कॉर्पोरेट पुनर्गठन में ये 4 नई कंपनियां शामिल हैं।
1. वेदांता एल्युमिनियम मेटल (VAML)
2. तलवंडी साबो पावर (जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर किया जाएगा)
3. माल्को एनर्जी (जिसका नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस किया जाएगा)
4. वेदांता आयरन एंड स्टील
लिस्टिंग कब होगी और कितना समय लगेगा?
फिलहाल इन 4 नई कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने की सटीक तारीख सामने नहीं आई है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama) के अनुसार, रेगुलेटरी नियमों के कारण इसमें 3 हफ्ते से लेकर कुछ महीनों तक का समय लग सकता है। पिछली बड़ी कंपनियों के डीमर्जर से समझें कि कितना इंतजार करना पड़ सकता है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors): इसमें एडजस्टमेंट के बाद नई कंपनी के शेयर लिस्ट होने में करीब 1 महीना लगा था (14 अक्टूबर से 12 नवंबर)।
सीमेंस (Siemens): सीमेंस एनर्जी को बाजार में लिस्ट होने में करीब 73 दिन (लगभग ढाई महीने) का समय लगा था।
अन्य उदाहरण: जियो फाइनेंशियल, आईटीसी होटल्स और पीरामल फार्मा के डीमर्जर में भी इसी तरह का समय लगा था।
महीने के अंत में जब वेदांता के शेयर मेगा डीमर्जर के हिसाब से एडजस्ट हुए, तो एक ही दिन में स्टॉक 63% से ज्यादा क्रैश होता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक में शानदार तेजी भी दर्ज की गई। आज वेदांता के शेयर में मामलू गिरावट देखने को मिल रही है। 328 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की 'Vedanta Power' को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जानें कंपनी को क्यों देनें होंगे 127 करोड़ रुपये
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
