सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अग्रवाल की वेदांता ने निवेशकों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', 500% डिविडेंड देने का एलान; रिकॉर्ड डेट भी आई सामने

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 04:31 PM (IST)

अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹5 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा ...और पढ़ें

अनिल अग्रवाल की वेदंता ने निवेशकों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', 500% डिविडेंड देने का एलान; रिकॉर्ड डेट भी आई सामने

अनिल अग्रवाल की वेदंता ने निवेशकों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', 500% डिविडेंड देने का एलान; रिकॉर्ड डेट भी आई सामने

HighLights

  1. वेदांता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।

  2. हर इक्विटी शेयर पर ₹5 का डिविडेंड मिलेगा शेयरधारकों को।

  3. रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 तय, Q2 नतीजों पर भी नजर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हर शेयर पर बंपर मुनाफा मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि कंपनी ने कितने डिविडेंड का एलान किया।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

डिमर्जर के बाद वेदांता लिमिटेड (Vedanta Demerger) ने पहली बार डिविडेंड का एलान किया। कंपनी ने 8 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज पर जानकारी दी कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹5 के अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। इस डिविडेंड को बांटने के लिए कंपनी ₹1955 करोड़ खर्च करेगी।

मालूम हो कि आज इस शेयर की कीमत ₹254 है और हर शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। जिसका मतलब है कि कंपनी अपने निवेशकों का 500% का डिविडेंड देगी।

कब है रिकॉर्ड डेट?

अगर आपके पास भी वेदांता के शेयर हैं या आप डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये तारीख बहुत जरूरी है। कंपनी ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसी दिन के हिसाब से तय होगा कि किस-किस के खाते में पैसे आएंगे। कंपनी ने कहा है कि तय नियमों के मुताबिक समय पर पैसा शेयरहोल्डर्स के खातों में भेज दिया जाएगा।

Q2 रिजल्ट पर ब्रोकरेज का बड़ा अनुमान

डिविडेंड के अलावा वेदांता के Q2 नतीजों को लेकर भी बाजार में काफी चर्चा हो रही है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuama Institutional Equities) का अनुमान है कि इस बार वेदांता का कंसोलिडेटेड EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग 7% बढ़ सकता है। इसकी मुख्य वजह जिंक (Zinc) की कीमतों में आया उछाल है।

ब्रोकरेज का मानना है कि जिंक की बढ़ी हुई कीमतों और बेहतर बिक्री के चलते Zinc International का EBITDA तिमाही आधार पर 104% तक उछल सकता है। वहीं Zinc India का EBITDA भी लगभग 5% बढ़ सकता है, हालांकि लेड और चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी इस ग्रोथ को हल्का सा थाम सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

ये भी पढ़ें: बढ़ गई EMI की टेंशन? इन 4 स्मार्ट तरीकों से कम करें लोन का बोझ, बचेगा लाखों का भारी-भरकम ब्याज!