Tata Motors का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! इस दिग्गज ग्लोबल कंपनी को खरीदने के लिए बढ़ाया ऑफर
टाटा मोटर्स ने इटली की कंपनी इवेको ग्रुप NV के अधिग्रहण के लिए अपनी पेशकश मूल्य €0.30 बढ़ाकर €14.40 प्रति ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स ने इवेको अधिग्रहण के लिए बढ़ाया पेशकश मूल्य, नियामक देरी बताया कारण
HighLights
टाटा मोटर्स ने इवेको अधिग्रहण पेशकश मूल्य बढ़ाया।
नियामक मंजूरियों में देरी के कारण यह निर्णय।
अब €14.40 प्रति शेयर की नई पेशकश।
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक बनाने वाली कंपनी 'इवेको ग्रुप NV' को खरीदने के लिए अपनी ऑफर प्राइस €0.30 बढ़ाकर €14.40 प्रति शेयर कर दी है। कंपनी ने यह कदम रेगुलेटरी मंजूरी मिलने में हो रही देरी को देखते हुए उठाया है।
टाटा मोटर्स ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी 'TML CV होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड' के ज़रिए इवेको के बिज़नेस (इसके डिफेंस डिवीज़न को छोड़कर) को खरीदने की योजना का ऐलान किया था। इस डील की वैल्यू €3.8 बिलियन (लगभग ₹38,240 करोड़) थी।
कमर्शियल गाड़ियां बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने पहले Iveco के लिए प्रति शेयर €14.10 की पेशकश की थी। इसके आधार पर, इस सौदे की कीमत €3.82 बिलियन आंकी गई थी। सितंबर में, Tata Motors ने Iveco के सभी बकाया साधारण शेयरों को खरीदने के लिए एक स्वैच्छिक 'ऑल-कैश टेंडर ऑफ़र' पेश किया। इस ऑफ़र को स्वीकार करने की अवधि 7 सितंबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक है।
इवेको ग्रुप के शेयरधारकों को संबंधित प्रस्तावों पर मतदान के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में हिस्सा लेना है। इवेको के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से इस सौदे का समर्थन किया है।
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि पहले की पेशकश कीमत इवेको के उचित और पूर्ण मूल्यांकन को दर्शाती थी। हालांकि, आवश्यक पूर्व मंजूरियों की प्रक्रिया में शुरुआती अनुमान से अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने पेशकश मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि संशोधित पेशकश मूल्य 17 जुलाई, 2025 को इवेको के शेयर भाव से 33.47 प्रतिशत अधिक है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
