सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzlon Energy Q2 Results के बाद शेयर में आई गिरावट, 4% तक टूटे भाव; FII-DII ने भी घटाई हिस्सेदारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:03 AM (IST)

Suzlon Energy के Q2 FY27 नतीजों के बाद शेयर में लगभग 4% की गिरावट आई। कंपनी का मुनाफा 69% घटा, ...और पढ़ें

Suzlon Energy Q2 Results के बाद शेयर में आई गिरावट

Suzlon Energy Q2 Results के बाद शेयर में आई गिरावट

HighLights

  1. Suzlon Energy के Q2 FY27 नतीजों के बाद शेयर 4% टूटा।

  2. कंपनी का मुनाफा 69% घटा, EBITDA मार्जिन में भी कमी।

  3. FII-DII ने हिस्सेदारी घटाई, ब्रोकरेज ने लक्ष्य मूल्य कम किए।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: Suzlon Energy के शेयरों में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी होने के बाद शेयर करीब 4% तक टूट गया। निवेशकों की नजर अब कंपनी के तिमाही प्रदर्शन के साथ-साथ ब्रोकरेज की राय और शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर भी है। खास बात यह है कि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (FII-DII) की हिस्सेदारी में बदलाव ने भी बाजार का ध्यान खींचा है।

कंपनी के नतीजों में सबसे बड़ी चिंता EBITDA मार्जिन और कैश फ्लो को लेकर सामने आई है। यही वजह है कि मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों ने अपने टारगेट प्राइस में कटौती की है।

मुनाफे में 69% की गिरावट

Suzlon Energy ने सितंबर तिमाही में 394 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 1,279 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 69% कम है। हालांकि, पिछले साल कंपनी को 891 करोड़ रुपये का एकमुश्त डिफर्ड टैक्स बेनिफिट मिला था। इसे हटाकर देखें तो मुनाफे में करीब 1.3% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर 4,869 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 3,866 करोड़ रुपये था। कंपनी ने दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 710 MW विंड टर्बाइन डिलीवरी की। लेकिन EBITDA 720 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा और EBITDA मार्जिन घटकर 14.8% रह गया, जो पिछले साल 18.6% था।

FII-DII ने भी कम की हिस्सेदारी

तिमाही नतीजों के बाद Nuvama ने Suzlon पर HOLD रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन अपना टारगेट प्राइस 51 रुपये से घटाकर 41 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान में क्रमशः 9% और 7% की कटौती की है।

वहीं, शेयरहोल्डिंग पैटर्न भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। सितंबर तिमाही में FII की हिस्सेदारी 24.15% से घटकर 23.63% रह गई। जबकि DII की हिस्सेदारी 11.12% से गिरकर 10.24% पर आ गई। दूसरी तरफ, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 53.02% से बढ़कर 54.44% हो गई। इसके अलावा, Axis Capital ने भी अपना टारगेट 63 रुपये से घटाकर 42 रुपये कर दिया है। UBS ने 66 रुपये से घटाकर 58 रुपये और Investec ने 67 रुपये से घटाकर 56 रुपये किया है। इस तरह Suzlon के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती बढ़ते कारोबार के साथ मार्जिन और कैश फ्लो में सुधार करना है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, ₹3500 तक गिरी कीमतें; दीवाली से पहले और कितना सस्ता होगा गोल्ड?