सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renewable Stocks: तपती गर्मी में 'कूल' रिटर्न देंगे ये 3 रिन्यूएबल स्टॉक्स, ऑर्डर बुक देख छूट जाएगा पसीना!

Published: Thu, 23 Apr 2026 11:19 AM (IST)

Top Renewable Energy Stocks: भारत में तीन प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स - सुजलॉन एनर्जी, प्रीमियर एनर्जी और विक्रम सोलर - ...और पढ़ें

मजबूत ऑर्डर बुक वाले 3 रिन्यूएबल स्टॉक्स

मजबूत ऑर्डर बुक वाले 3 रिन्यूएबल स्टॉक्स

HighLights

  1. सुजलॉन एनर्जी की 6.4 GW ऑर्डर बुक, विंड एनर्जी में अग्रणी।

  2. प्रीमियर एनर्जी को ₹25.77 अरब के सोलर मॉड्यूल ऑर्डर मिले।

  3. विक्रम सोलर की 10.6 GW ऑर्डर बुक, 39 देशों में उपस्थिति।

नई दिल्ली। Top Renewable Energy Stocks: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत की मजबूत जीडीपी ग्रोथ के पीछे हर एक सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत के विकास में वर्तमान समय की मांग को देखते हुए रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर कहीं न कहीं भारत की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा रहा है। रिन्यूएबल एनर्जी का दायरा बढ़ रहा है।

सरकार की नीतियों, बढ़ती बिजली की मांग और क्लीन एनर्जी की ओर झुकाव ने इस सेक्टर को निवेश के लिए आकर्षक बना दिया है। खास बात यह है कि जिन कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत होती है, उनकी आने वाले समय में कमाई की संभावना भी ज्यादा होती है। यानी अगर मजबूत ऑर्डर बुक वाली कंपनियों में निवेश किया जाए तो रिटर्न की मोटे संभावना रहती है। आज हम आपको ऐसे 3 रिन्यूएबल स्टॉक्स के बारे में, जिनकी ऑर्डर बुक देखकर ही उनके ग्रोथ पोटेंशियल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

टॉप 3 रिन्यूबल एनर्जी स्टॉक । Top Renewable Energy Stocks

  1. सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy)
  2. प्रीमियर एनर्जी (Premier Energies)
  3. विक्रम सोलर (Vikram Solar)

ये तीनों कंपनियां तेजी से भाग रही हैं। इनके पास मजबूत ऑर्डर बुक है। आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।

सुजलॉन एनर्जी में गजब की तेजी

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) मुख्य रूप से विंड एनर्जी सॉल्यूशंस पर काम करती है। यह कंपनी विंड टरबाइन बनाने से लेकर उनकी इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस तक की सेवाएं देती है। कंपनी की Q3 FY26 के अंत तक ऑर्डर बुक 6.4 GW तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा तब है जब कंपनी ने इस दौरान रिकॉर्ड डिलीवरी भी की। इससे साफ है कि कंपनी की सेवाओं की मांग लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Suzlon Share Target: 20 साल बाद यूरोप में वापसी से बढ़ेगी सुजलॉन की ताकत, 42% रिकवरी के बाद अभी और दौड़ लगाएगा शेयर

कंपनी आगे EPC (Engineering, Procurement, Construction) बिजनेस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है और 2028 तक इसे लगभग 50% तक ले जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा 25 GW से ज्यादा का प्रोजेक्ट पाइपलाइन कंपनी के भविष्य को और मजबूत बनाता है।

Suzlon Energy के शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग दिनों में शेयर बढ़कर ₹55 (Suzlon Energy Share Price) तक पहुंचा है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 35 फीसदी तक भाग चुका है।

प्रीमियर एनर्जी (Premier Energies) में भी है दम

प्रीमियर एनर्जी भारत की बड़ी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है और इसे इस क्षेत्र में करीब 30 साल का अनुभव है। कंपनी को Q4 FY26 में करीब ₹25.77 अरब के ऑर्डर मिले हैं, जिसमें 1,600 MW सोलर सेल्स और मॉड्यूल की सप्लाई शामिल है। इन ऑर्डर्स का निष्पादन FY27 और FY28 के दौरान होगा।

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी तेजी से बढ़ रही है। सितंबर 2026 तक इसकी सेल कैपेसिटी 10.6 GW और मॉड्यूल कैपेसिटी 11.1 GW तक पहुंचने की उम्मीद है।

Premier Energies के शेयर पिछले एक महीने में 15 फीसदी (Premier Energies Share Price) से ज्यादा भाग चुके हैं। 23 अप्रैल को इसके शेयर 990 रुपये के स्तर पर खुले और 1010 के उच्चतम स्तर तक गए।

विक्रम सोलर (Vikram Solar) की भी मजबूत है ऑर्डर बुक

Vikram Solar भारत की प्रमुख सोलर कंपनियों में से एक है, जिसकी मौजूदगी 39 देशों में है। कंपनी हाई-एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल बनाने में विशेषज्ञ है। Q3 FY26 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक 10.6 GW रही, जो आने वाले समय के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है।

हाल ही में कंपनी को NTPC ग्रीन एनर्जी से 378.75 MW के सोलर मॉड्यूल सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के कच्छ जिले में लगाया जाएगा।

पिछले 5 दिनों में शेयर ₹223 से थोड़ा गिरकर ₹222 पर आ गया है। Vikram Solar के शेयर पिछले एक महीने में 20 फीसदी से अधिक भाग चुके हैं। 23 अप्रैल को इसके शेयर 224 रुपये के स्तर पर खुले और 231.41 रुपये के उच्चतम स्तर तक गए। इस खबर को लिखते वक्त यह 228.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां 2 शेयरों की जानकारी दी गई है। यह निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस किसी को निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)