Sterlite Technologies shares: 5 दिन में 25% रिटर्न, अनिल अग्रवाल की इस कंपनी के शेयरों में और आएगी तेजी; ब्रोकरेज बुलिश
Anil Agarwal Company Share Price: स्टर्लाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में शानदार तेजी जारी है, पिछले 5 सत्रों में 25% की ...और पढ़ें

Sterlite Technologies shares price today.
HighLights
स्टर्लाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिन में 25% उछले।
नोमुरा ने ₹1350 के लक्ष्य के साथ 'बाय' रेटिंग दी।
कंपनी को बड़े ऑर्डर मिलने से शेयरों को सपोर्ट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर मार्केट में आजकल काफी उतार-चढ़ाव (Share Market News) देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कई कंपनियों में शेयरों में गिरावट आई। इसी बीच स्टर्लाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयरों में शानदार तेजी का सिलसिला देखने को मिला। मंगलवार, 6 अक्टूबर को जब मार्केट खुला तो शेयर में 3.2% की तेजी दिखी और शेयर ₹1033 पर पहुंच गया। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्म Nomura ने इस शेयर को लेकर क्या सलाह दी।
ब्रोकरेज फर्म ने कितना दिया टागरेट?
स्टर्लाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में शानदार तेजी का सिलसिला जारी है। पिछले 5 सेशन में कंपनी का ये शेयर करीब 25% तक उछल चुका है। वहीं फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹52700 करोड़ है। इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर पर 'Buy' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट प्राइस ₹1350 तय किया है। ये सोमवार के ₹1,001.25 के बंद भाव से करीब 35% ज्यादा है।
नोमुरा का मानना है कि डेटा सेंटर की बढ़ती मांग और सप्लाई की कमी की वजह से ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) की मांग का एक बहुत बड़ा दौर (Supercycle) आने वाला है। कंपनी की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को देखते हुए Nomura को उम्मीद है कि FY26 से FY29 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 50% और EBITDA 89% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है।
अब तक शेयर ने कितना दिया रिटर्न?
इस साल यानी क 2026 में अब तक शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है। साल की शुरुआत से अब तक ये शेयर लगभग 10 गुना यानी कि करीब 879% तक उछल चुका है, जबकि इसी समय में Nifty 50 में 13.7% की गिरावट देखने को मिली है।
शेयर में क्यों आई तेजी?
मालूम हो कि हाल ही में कंपनी को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे शेयरों को जबरदस्त सपोर्ट मिला। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने दिसंबर 2030 तक के लिए एक हाइपरस्केल पार्टनर के साथ 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का लंबा ऑप्टिकल कनेक्टिविटी सप्लाई एग्रीमेंट साइन किया है। इसके अलावा, STL Networks को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) के 250 करोड़ रुपये के क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की एक चूक और हाथ से निकल गई L&T, आज है देश की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी; दिलचस्प है कहानी
