PM Vishwakarma Yojana से नाम जुड़ते ही 7% भागे शेयर, सिलाई मशीन के लिए मिला 202 करोड़ का ऑर्डर
सिलाई मशीन कंपनी सिंगर इंडिया (Singer India share) को 202.7 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद कंपनी के शेयरों में 8% की तेजी आई। केंद्रीय भंडार के जरिये PM विश्वकर्मा योजना के तहत 281128 टूल किट की आपूर्ति की जाएगी जिसमें सिलाई मशीनें शामिल हैं। जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली। सिलाई मशीन, घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी सिंगर इंडिया के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। यह आज बढ़त के साथ 71.21 पर बंद हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि उसे 202.7 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। साथ ही कंपनी ने अपने Q1 नतीजे जारी किए हैं।
कंपनी ने बताया है कि उसके बिजनेस पार्टनर केंद्रीय भंडार ने जेम पोर्टल (GEM Portal) पर एक टेंडर में भाग लिया था और PM विश्वकर्मा योजना के तहत 2,81,128 टूल किट्स की आपूर्ति के लिए L1 के रूप में चयनित हुआ है।
यह टेंडर DC MSME (PMV Division) ने NSIC के जरिए जारी किया था। टूल किट में सिंगर ब्रांड की सिलाई मशीनें (Tailor और Universal मॉडल) और अन्य आवश्यक सामान शामिल हैं। इस ऑर्डर की आपूर्ति जून 2027 तक पूरी करनी है।
हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अनुबंध वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती के अधीन है, लेकिन फिलहाल आपूर्ति रोकने का कोई आदेश नहीं है।
इस अनुबंध के तहत, सिंगर इंडिया को 21 जुलाई 2025 को दो अलग-अलग एग्रीगेटर्स इक्विपजोन इंडिया (Equipzone India) और अंतरिक मरकैंडाइजिंग Merchandising LLP से 1,40,564 सिलाई मशीनों के दो ऑर्डर मिले हैं, जो कुल मिलाकर 2,81,128 मशीनें होती हैं।
इन मशीनों की आपूर्ति 30 सितंबर 2026 तक पूरी करनी है। ऑर्डर की कुल कीमत ₹202.7 करोड़ है, जिसमें GST शामिल है। इस ऑर्डर में सिंगर इंडिया को सिलाई मशीन के साथ स्टैंड, टेबल और मोटर (और एक सेट में सिंगर आयरन) सप्लाई करना है। बाकी टूल किट का सामान केंद्रीय भंडार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
सिंगर इंडिया वित्तीय प्रदर्शन
मार्च 2025 तिमाही में सिंगर इंडिया का नेट प्रॉफिट 73.8% बढ़कर ₹41 मिलियन रहा, जो पिछले साल ₹23 मिलियन था। इसी दौरान कंपनी की नेट सेल्स 7.2% बढ़कर ₹1,217 मिलियन हो गई, जो मार्च 2024 में ₹1,135 मिलियन थी।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 64.4% बढ़कर ₹74 मिलियन रहा, जबकि FY24 में यह ₹45 मिलियन था। कंपनी की वार्षिक आय 1.5% बढ़कर ₹4,317 मिलियन हो गई। वर्तमान में सिंगर इंडिया का पी/ई रेशियो (Price to Earnings Ratio) 58.8 है।
सिंगर इंडिया के बारे में
सिंगर इंडिया लिमिटेड 1977 में स्थापित हुई थी। यह सिलाई मशीनों, घरेलू उपकरणों और उनके सहायक उत्पादों के निर्माण व व्यापार में काम करती है। कंपनी भारत में Singer और Merritt ब्रांड नाम से मशीनें और उपकरण बेचती है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।