दुबई वाले शेख साहब ने दिया भारतीयों को तोहफा, 8 दशक पुराने भारतीय बैंक को खरीदकर बांट दिए 703075 शेयर
दुबई के एमिरेट्स एनबीडी द्वारा अधिग्रहित RBL बैंक ने अपने कर्मचारियों को ESOP स्कीम के तहत 7 लाख से अधिक ...और पढ़ें
-1789468108735_m.webp)
RBL बैंक ने कर्मचारियों को 7,03,075 ESOP शेयर बांटे।
HighLights
RBL बैंक ने कर्मचारियों को 7,03,075 ESOP शेयर बांटे।
दुबई के एमिरेट्स एनबीडी ने बैंक में 60% हिस्सेदारी खरीदी।
अधिग्रहण के बाद से बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 8 दशक से ज्यादा पुराने बैंक रत्नागिरी बैंक लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दुबई के शेख के हाथों बिके RBL BANK ने अपने कर्मचारियों को ESOP स्कीम के तहत 703075 शेयर बांटे। बैंक ने इसकी जानकारी खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
भारत के 83 साल पुराने इस बैंक में दुबई के सरकारी बैंक एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) ने 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह सौदा जून 2026 में फाइनल हुआ था। इस सौदे के बाद भारतीय बैंक का नया मालिक एमिरेट्स एनबीडी हो गया। इस सौदे के बाद से बैंक के बोर्ड में भी कई बड़े बदलाव हुए थे। और समय-समय पर इस बैंक से कोई न कोई बड़ी खबर आती रहती है।
10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7 लाख से ज्यादा शेयर बांटे गए
RBL Bank ने अपनी फाइलिंग में कहा- "हम आपको सूचित करते हैं कि बैंक ने ESOP स्कीम के तहत, बैंक के योग्य कर्मचारियों द्वारा वेस्टेड स्टॉक ऑप्शन का इस्तेमाल किए जाने पर, 14 सितंबर 2026 को उन्हें 7,03,075 (सात लाख तीन हजार पचहत्तर) इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।"
बैंक ने आगे कहा कि ESOP स्कीम के तहत योग्य कर्मचारियों को बांटे गए 7,03,075 शेयरों के बाद बैंक की पेड-अप शेयर कैपिटल 155,09,39,406 इक्विटी शेयरों (हर एक ₹10 का, कुल ₹1550,93,94,060) से बढ़कर 155,16,42,481 इक्विटी शेयरों (हर एक ₹10 का, कुल ₹1551,64,24,810) हो गई है।
कैसा है बैंक के शेयरों का हाल?
जब से RBL Bank में एमिरेट्स NBD ने हिस्सेदारी खरीदी है, उसके बाद से इसके शेयरों में तूफानी तेजी का दौर जारी है। पिछले 6 महीने में इसके शेयर 36.67% तक भाग चुके हैं। वहीं, बीते एक साल में आरबीएल बैंक का शेयर 49.11% फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें- दुबई के शेख ने जिस 83 साल पुराने भारतीय बैंक को खरीदा, उसी पर चल गया चाबुक; इस विभाग ने मांग लिए ₹103 करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
