सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

85 रुपये का शेयर पहुंचा 359 के पार! 'Ramayana' की रिलीज से पहले तेजी, खुद रणबीर कपूर ने खरीदे हैं इस कंपनी के स्टॉक

Published: Wed, 08 Apr 2026 04:22 PM (IST)

रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' फिल्म के समर्थन से प्राइम फोकस के शेयरों में 320% की शानदार तेजी आई है। रणबीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही, बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि शेयर बाजार में 'राम' नाम की गूंज है। दरअसल, फिल्म को सपोर्ट करने वाले प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस (Prime Focus) के शेयरों में पिछले एक साल में 320% का शानदार उछाल आया है। सवाल यह है कि क्या यह तेजी सिर्फ फिल्म की हाइप का नतीजा है या इसके पीछे कोई ठोस बिजनेस रणनीति है?

रणबीर कपूर ने खुद खरीदे हैं इस कंपनी के शेयर?

रणबीर कपूर पर्दे पर तो भगवान राम का किरदार निभा ही रहे हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन भी उनका निवेश (Investment) शानदार रिटर्न दे रहा है। जुलाई 2025 में उन्होंने इस कंपनी के 12.5 लाख शेयर 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे। अब उनका यह निवेश लगभग तीन गुना हो चुका है।
अप्रैल 2025 में जो शेयर महज 85 रुपये के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा था, वह सोमवार को अपने 52-हफ्ते के नए उच्चतम स्तर 359 रुपये पर पहुंच गया।

टीजर ने मचाया तहलका और 1,000 करोड़ की ओटीटी (OTT) डील!

नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) के स्वामित्व वाली इस कंपनी की योजना दिवाली 2026 से 'रामायण' को दो भागों में रिलीज करने की है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और महज 5 दिनों में इसे 1.8 करोड़ (18 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस हाइप का असर केवल शेयरों तक सीमित नहीं है बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा ने 700 करोड़ रुपये की एक OTT डील ठुकरा दी है और अब उनकी नजर 1,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील पर है। अगर यह 1000 करोड़ की डील पक्की होती है, तो यह प्राइम फोकस के FY25 के 3,538 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का लगभग 28% हिस्सा होगी।

यह भी पढ़ें: 'भारत में ऐसी 3-4 कंपनियां खड़ी करो', वेदांता वाले अनिल अग्रवाल की चेतावनी; दिया ₹2.30 लाख करोड़ का तगड़ा फॉर्मूला!

बॉक्स ऑफिस से अलग है वीएफएक्स (VFX) का स्मार्ट बिजनेस मॉडल

प्राइम फोकस का बिजनेस मॉडल सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस के रिस्क पर निर्भर नहीं करता। कंपनी मुख्य रूप से एक रिस्क-हेज्ड को-प्रोडक्शन मॉडल पर काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से VFX और एनिमेशन से हाई-मार्जिन रेवेन्यू कमाती है, जो शुरुआती निवेश का दो से तीन गुना तक होता है। यह कमाई फिल्म के हिट या फ्लॉप होने (थियेट्रिकल प्रदर्शन) पर निर्भर नहीं करती।

वीएफएक्स का पेमेंट प्रोडक्शन के अलग-अलग चरणों (माइलस्टोन्स) पर मिलता रहता है। इसका मतलब है कि दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने से काफी पहले ही कंपनी के पास 'रामायण' से जुड़ी कमाई आनी शुरू हो जाएगी।

क्या हैं खतरे? 10,000 करोड़ का कर्ज बढ़ा रहा टेंशन

इस शानदार तेजी और मुनाफे की उम्मीदों के बावजूद, निवेशकों के लिए कुछ चिंताजनक आंकड़े भी हैं। प्राइम फोकस पर वर्तमान में कुल 10,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज है। इस कर्ज पर कंपनी को सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये केवल ब्याज के रूप में चुकाने पड़ते हैं।

भारी वित्तीय बदलावों कारण FY25 में कंपनी को 458 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा (Net Loss) झेलना पड़ा था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कंपनी का एडजस्टेड एबिटडा (EBITDA) मार्जिन तेजी से सुधरकर 28.5% पर आ गया है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)