सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Physicswallah IPO में क्यों नहीं दिखा रहे हैं निवेशक दिलचस्पी, कितना हुआ अब तक सब्सक्राइब्ड; आपका पैसा डूबेगा तो नहीं?

Published: Thu, 13 Nov 2025 02:02 PM (IST)

IPO News: फिजिक्सवाला आईपीओ (Physicswallah IPO) की प्राइमरी मार्केट में 11 नवंबर को एंट्री हुई। ये आईपीओ आज यानी 13 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिजिक्सवाला आईपीओ (Physicswallah IPO) का आज आखिरी दिन है। ये आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आज आखिरी दिन होने के बावजूद दोपहर एक बजे तक फिजिक्सवाला आईपीओ फुली सब्सक्राइब्ड नहीं हो पाया है। लेकिन इसका क्या कारण है कि निवेशक इस आईपीओ में इतनी कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं?

सबसे पहले जानते हैं कि इस आईपीओ को अब तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला है?

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

निवेशक सब्सक्रिप्शन
क्वालिफाइड निवेशक 1.1
नॉन इंस्टीट्यूशनल 0.23
रिटेल निवेशक 0.83
कुल 0.82

ऊपर दिया गया डेटा दोपहर 1 बजे तक का है। 

आखिरी दिन भी ये आईपीओ फुली सब्सक्राइब्ड नहीं हो पाया, लेकिन इसकी क्या वजह रही है? अब इस बारे में बात कर लेते हैं-

निवेशक क्यों नहीं दिखा रहे हैं दिलचस्पी?

ग्रे मार्केट में बेकार प्रदर्शन

ग्रे मार्केट में आज इसका जीएमपी (IPO GMP) शून्य है। वहीं जिस दिन ये आईपीओ खुला था (11 नवंबर), उस समय इसका जीएमपी 1.5 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया था। कल यानी 12 नवंबर को इसके जीएमपी में और भी गिरावट आई और यह सिर्फ 1.25 रुपये प्रति शेयर रह गया। 

आज यानी 13 नवंबर को क्लोजिंग से कुछ घंटे पहले इसका जीएमपी शून्य रह गया। 

Byju's का ठप पड़ता बिजनेस 

फिजिक्सवाला का बिजनेस भी Byju's की तरह ही है। एक समय ऐसा था, जब Byju's अच्छा खासा रेवेन्यू कमा रहा था। लेकिन आज इसकी हालत अत्यंत खराब है। ये कंपनी बंद तो नहीं हुई है, लेकिन गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। 

निवेशकों के मन में भी फिजिक्सवाला आईपीओ को लेकर सामान्य डर हो सकता है। चलिए अब फिजिक्सवाला आईपीओ के बारे में कुछ बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं-

कितना है प्राइस बैंड?

फिजिक्स वाला आईपीओ का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर है। 

कितना है लॉट साइज?

इस आईपीओ में आपको कम से कम 137 इक्विटी शेयर्स के लिए आवेदन करने होंगे। 

कितना करना होगा निवेश?

इस आईपीओ को खरीदने के लिए कम से कम 14,933 रुपये निवेश करने होंगे। 

कितना होगा इश्यू साइज?

फिजिक्सवाला अपने आईपीओ के जरिए 3100 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी करने जा रही है। साथ ही कंपनी आईपीओ के द्वारा 3800 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर्स जारी करेगी। 

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।