NSE IPO से उठा निवेशकों का उत्साह, पहले दिन मात्र 43% हुआ सब्सक्राइब; GMP ने बढ़ाई धड़कन!
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ 17 सितंबर को खुला, पहले दिन मात्र 43% सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों का उत्साह ...और पढ़ें

NSE IPO पहले दिन मात्र 43% सब्सक्राइब हुआ।
HighLights
NSE IPO पहले दिन मात्र 43% सब्सक्राइब हुआ।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹300 से गिरकर ₹148 हुआ।
गैर-संस्थागत निवेशकों ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। NSE IPO News: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ आज यानी 17 सितंबर से खुल गया है। पहले दिन निवेशकों ने बोली लगाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। 17 सितंबर को यह मात्र 43% सब्सक्राइब हुआ।
आईपीओ खुलने से पहले निवेशकों में जो उत्साह था, वह पहले दिन नहीं दिख। इसके जीएमपी ने भी निवेशकों की धड़कने बढ़ा दी हैं। आईपीओ खुलने से एक हफ्ते पहले कहां इसका जीएमपी 300 रुपये था, जो 17 सितंबर की शाम को 150 रुपये से भी नीचे आ पहुंचा है।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने सबसे ज्यादा दिखाई दिलचस्पी
पहले दिन ₹22,568.94 करोड़ के IPO में 8,86,42,911 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,69,66,624 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की मांग सबसे ज्यादा रही, जिनका सब्सक्रिप्शन 72 प्रतिशत था। इसके बाद रिटेल इन्वेस्टर्स का नंबर रहा, जिनका सब्सक्रिप्शन 44 प्रतिशत था।
कर्मचारी कोटे में सब्सक्रिप्शन 94% रहा। एक्सचेंज ने अपने कर्मचारियों के लिए 70 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए हैं। इन कर्मचारियों को ये शेयर फाइनल इश्यू प्राइस से 170 रुपये प्रति शेयर की छूट पर दिए जाएंगे।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (Qualified Institutional Buyers) ने पहले दिन 19% सब्सक्राइब किया। इस तरह पहले दिन NSE IPO कुल 43% सब्सक्राइब हुआ।
आईपीओ खुलने से एक दिन पहले यानी 16 सितंबर को NSE ने कई प्रमुख घरेलू और वैश्विक निवेशकों से 6,746.2 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरा।
GMP भी हुआ धड़ाम
InvestorGain के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह तक ग्रे मार्केट में NSE शेयरों के GMP में गिरावट देखी गई। लेटेस्ट प्रीमियम से लगभग 8 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है। 17 सितंबर की शाम लगभग 8 बजे इसका जीएमपी ₹148 जो करीब 8.29% है। यानी यह आईपीओ अपने अपर प्राइस बैंड से इतना ऊपर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, आज आईपीओ का पहला दिन था। यह 21 सितंबर तक खुला रहेगा। और इसकी संभावित लिस्टिंग 24 सितंबर को है।
NSE IPO में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों की 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) शामिल है। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड ₹1,700-1,785 प्रति शेयर तय किया गया है। और इसकी लॉट साइज 8 शेयरों की है। अपर प्राइस बैंड पर रीटेल इनवेस्टर्स को एक लॉट साइज के लिए मिनिमम ₹14,280 रुपये चुकाने होंगे।
यह भी पढ़ें- Tata Sons में 'चंद्र' राज रहेगा बरकरार! 5 साल के एक्सटेंशन को बोर्ड की मंजूरी, नोएल टाटा ने विरोध में किया वोट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
