सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NSE IPO Listing: किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर, क्या है लेटेस्ट GMP? लिस्टिंग से पहले सबकुछ जानिए

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:00 AM (IST)

NSE के शेयर आज, 24 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं, जिसका इश्यू साइज़ ₹22,569 करोड़ है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 24 सितंबर को आज NSE के शेयर लिस्ट होंगे।

  2. NSE IPO का इश्यू साइज़ ₹22,569 करोड़ है।

  3. लेटेस्ट GMP ₹81, लिस्टिंग ₹1866 पर होने की उम्मीद।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज का दिन काफी खास रहने वाला है क्योंकि आज, 24 सितंबर को देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के शेयरों (NSE IPO Listing) की लिस्टिंग होने जा रही है। ₹22,569 करोड़ के इश्यू साइज़ के साथ, NSE IPO देश का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। इस पब्लिक इश्यू को 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, ऐसे में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं वे लिस्टिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। बड़ा सवाल है कि शेयरों की लिस्टिंग आज किस भाव पर हो सकती है?

क्या है लेटेस्ट GMP?

एनएसई आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 1700-1785 रुपये था और अब ग्रे मार्केट प्रीमियम 40 रुपये चल रहा है यानी शेयरों की लिस्टिंग 1825 रुपये पर हो सकती है और प्रति शेयर पर 2.24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम पूरी तरह से संभावनाओं पर आधारित है इसलिए ऐसा हो यह संभव नहीं है।

इससे पहले ग्रे मार्केट में निवेशकों का उत्साह पिछले कुछ दिनों में काफी कम हुआ है। आईपीओ खुलने से पहले इसका जीएमपी करीब 300 रुपए प्रति शेयर से ऊपर तक पहुंच गया था। कई मार्केट एनालिस्ट 2-3 प्रतिशत के लिस्टिंग प्रीमियम का अनुमान लगा रहे हैं।

यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसके तहत मौजूदा शेयरधारकों ने 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की। इस आईपीओ में कंपनी ने कोई नया शेयर जारी नहीं किया।

बाजार में NSE का दबदबा

बाजार हिस्सेदारी के मामले में भी एनएसई की स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सचेंज की इक्विटी कैश सेगमेंट में लगभग 93 प्रतिशत, इक्विटी फ्यूचर्स में 99.79 प्रतिशत, करेंसी फ्यूचर्स में 99.48 प्रतिशत और इक्विटी ऑप्शंस में प्रीमियम टर्नओवर के आधार पर 74.71 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

ये भी पढ़ें - बड़ी तेजी दिखाएगा यह स्मॉल कैप कंपनी का शेयर, मोतीलाल ओसवाल बुलिश; BUY कॉल के साथ दिया बड़ा टारगेट

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)