Share Market Opening: वीकली एक्सपायरी पर बढ़त के साथ खुले बाजार, Nifty के लिए आज अहम लेवल क्या?
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 16 जून को तेजी के साथ खुले, निफ्टी 70 अंक और सेंसेक्स 262 अंक ऊपर रहा। ...और पढ़ें

HighLights
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुला।
निफ्टी 70 अंक और सेंसेक्स 262 अंक ऊपर।
एचसीएल टेक, एसबीआई जैसे शेयरों में एक्शन।
नई दिल्ली। सोमवार को बड़ी तेजी दिखाने के बाद आज मंगलवार, 16 जून को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) फिर तेजी के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 70 अंकों की तेजी के साथ 23923 के स्तर पर ओपन हुआ है जबकि Sensex 262 प्वाइंट्स की मजबूती के साथ 76526 पर खुला है। 16 जून, मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है।
हेंगसेंग को छोड़कर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अब अमेरिका-ईरान के शुरुआती शांति समझौते का आकलन करते हुए दिख रहे हैं और अपना फोकस यूएस फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर लगा रहे हैं।
Nifty के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर में हिंडाल्को, एचडीएफसी लाइफ, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील हैं।
वहीं,सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल इंडेक्स डेढ़ फीसदी तक के दबाव के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, सभी सेक्टर में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
खबरों वाले शेयर
खबरों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में एचसीएल टेक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, यस बैंक, देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के शेयर 5% तक गिर गए, क्योंकि भारत सरकार कंपनी में 5% तक की हिस्सेदारी बेचने के लिए 'ऑफ़र-फ़ॉर-सेल' (OFS) लेकर आई है। इस इश्यू में 2% इक्विटी का बेस ऑफ़र और अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी बेचने के लिए 'ग्रीन-शू ऑप्शन' शामिल है। इसके लिए फ़्लोर प्राइस 352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
फिलहाल, बाजार में निवेशक कंपनी के बिजनेस से जुड़े एलान, फंड जुटाने की योजनाओं, रणनीतिक निवेश और ऑपरेशनल अपडेट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसके कारण खास शेयरों में हलचल जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - JP Associates के 6.4 लाख निवेशकों को बड़ा झटका, इस दिन डिलिस्ट हो रहे शेयर; पैसों का क्या होगा?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
