Nifty वीकली एक्सपायरी पर कैसी होगी बाजार की शुरुआत, ग्लोबल बाजार से क्या संकेत; जानिए कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में?
वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुल सकता है, हालांकि निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी और आरबीआई की मौद्रिक नीति से उतार-चढ़ाव संभव है।

HighLights
वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुलेगा।
निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी और आरबीआई पॉलिसी से बाजार में उतार-चढ़ाव।
एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने Q2 बिजनेस अपडेट जारी किए।
नई दिल्ली। स्थिर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार की शुरुआत आज फिर बढ़त के साथ हो सकती है। हालांकि, आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, साथ ही कल आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी आने वाली है ऐसे में मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी 53 अंकों की तेजी के साथ 22629 पर टेड कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स भी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में नेक्कई, हेंगसेंग और शंघाई कम्पोजिट भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतें 100.82 डॉलर प्रति बैरल पर हैं। आइये जानते हैं आज खबरों के लिहाज से कौन-से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है और क्या होंगे मार्केट के लिए अहम ट्रिगर?
खबरों वाले शेयर
आज के कारोबारी सत्र में Rentomojo, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्र बैंक, इंडसइंड बैंक, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ज्यूपिटर होटल, वेदांता, जाइडस लाइफसाइंसेज, और मैरिको जैसे स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। एक्सिस बैंक और कोटक बैंक ने दूसरी तिमाही के बिजनेस पडेट जारी हैं।
Kotak Mahindra Bank Q2 बिजनेस अपडेट
- नेट एडवांसेज 24.7% बढ़कर ₹5.77 लाख करोड़ हो गए, जो पहले ₹4.62 लाख करोड़ थे।
- CASA (EOP) 11.3% बढ़कर ₹2.49 लाख करोड़ हो गया, जो पहले ₹2.23 लाख करोड़ था।
- कुल डिपॉजिट (EOP) 23.2% बढ़कर ₹6.51 लाख करोड़ हो गए, जो पहले ₹5.28 लाख करोड़ थे।
AXIS Bank Q2 बिजनेस अपडेट
- ग्रॉस एडवांसेज 22.7% बढ़कर ₹13.84 लाख करोड़ हो गए (पहले ₹11.28 लाख करोड़ थे)
- कुल डिपॉजिट 20.7% बढ़कर ₹14.52 लाख करोड़ हो गए (पहले ₹12.03 लाख करोड़ थे)
- CASA डिपॉजिट 10.6% बढ़कर ₹5.29 लाख करोड़ हो गए (पहले ₹4.79 लाख करोड़ थे)
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
