Tata Steel नहीं JSW स्टील की होल्डिंग कंपनी का खत्म होगा वजूद, NCLT ने दी हरी झंडी
एनसीएलटी की मुंबई बेंच ने जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और उसकी होल्डिंग कंपनी पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड के विलय को मंजूरी दे ...और पढ़ें

एनसीएलटी ने जेएसडब्ल्यू स्टील-पियोम्बिनो स्टील विलय को मंजूरी दी।
HighLights
एनसीएलटी ने जेएसडब्ल्यू स्टील-पियोम्बिनो स्टील विलय को मंजूरी दी।
जेएसडब्ल्यू स्टील की होल्डिंग कंपनी पियोम्बिनो स्टील का वजूद खत्म।
विलय से संचालन सुव्यवस्थित होगा और रणनीतिक क्षमताएं बढ़ेंगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी को लेकर बड़ी खबर है। दरअसल, JSW स्टील की होल्डिंग कंपनी पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड का वजूद अब खत्म हो जाएगा। क्योंकि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और उनके संबंधित शेयरधारकों के साथ पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड के विलय की योजना को मंजूरी दे दी है।
यह मंजूरी दोनों कंपनियों की एकीकरण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य संचालन को सुव्यवस्थित करना और रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाना है।
यानी अब जेएसडब्ल्यू स्टील की होल्डिंग कंपनी पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड का विलय JSW स्टील में हो जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
NCLT ने दी विलय की मंजूरी
JSW स्टील ने फाइलिंग में लिखा- "यह हमारे 30 जुलाई, 2026 के पिछले नोटिस के सिलसिले में है, जो 'पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड' ("ट्रांसफरर कंपनी") के 'जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड' ("ट्रांसफरी कंपनी" या "कंपनी") के साथ विलय की योजना से संबंधित है। यह विलय कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 230 से 232 और अन्य लागू प्रावधानों के तहत, दोनों कंपनियों के शेयरधारकों के लिए है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच ने 16 अक्टूबर, 2026 को इस योजना को मंजूरी देने का आदेश जारी कर दिया है।"
पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड, JSW स्टील लिमिटेड की एक भारतीय होल्डिंग और स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) कंपनी है। यह मुख्य रूप से समूह की संपत्तियों के लिए एक निवेश और होल्डिंग इकाई के रूप में काम करती है, जिसमें विशेष रूप से भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) में किया गया निवेश शामिल है।
पियोम्बिनो स्टील लिमिटेड, ट्रांसफरर कंपनी, को सितंबर 2018 में शामिल किया गया था और यह स्टील और संबद्ध उत्पादों, लौह अयस्क, कोयला और धातु स्क्रैप जैसे क्षेत्रों में काम करती है।
यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के बैंक का भारत में मिटेगा नामो निशान, 83 साल पुराने भारतीय बैंक में होगा विलय; RBI ने दी हरी झंडी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
