सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Share: मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट, क्या ये खरीदारी का मौका; ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या कहा?

Published: Mon, 03 Aug 2026 11:59 AM (IST)

FY27 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयरों में 2% तक की गिरावट आई। हालांकि, ...और पढ़ें

Q1 नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयर गिरे।

Q1 नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयर गिरे।

HighLights

  1. Q1 नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयर 2% तक गिरे।

  2. ब्रोकरेज फर्मों ने इसे खरीदारी का अवसर बताया।

  3. HSBC ने ₹16,000, कोटक ने ₹14,600 का टारगेट प्राइस दिया।

नई दिल्ली। FY27 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki Shares) के शेयरों में 2 फीसदी तक की गिरावट आ गई। दरअसल, Q1 में कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस उम्मीद से कमजोर रहने के कारण शेयरों में बिकवाली हावी हुई। मारुति के शेयर 14300 के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 13901 रुपये का लो लगा दिया। इस गिरावट के साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 4.39 लाख करोड़ रुपये है।

पहली तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ने मारुति सुजुकी के शेयरों पर अपनी राय जाहिर की है और टारगेट प्राइस दिए हैं।

मारुति सुजुकी पर ब्रोकरेज के टारगेट

  • ब्रोकरेज फर्म देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को लेकर काफी पॉजिटिव बनी हुई हैं। ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि जून तिमाही में मार्जिन में जो कमजोरी दिखी है, वह आने वाली तिमाहियों में कम हो सकती है, क्योंकि कमोडिटी की कीमतों का दबाव कम होगा और मांग अच्छी बनी रहेगी।
  • HSBC ने मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर पर 'BUY' की रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 16,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले इसमें 12 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त की उम्मीद है।
  • ब्रोकरेज का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण EBIT मार्जिन में भारी गिरावट आई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि मार्जिन अब अपने निचले स्तर पर पहुंच चुका है और आगे हर तिमाही में इसमें सुधार होने की संभावना है।
  • कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने ₹14,600 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी Add रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि उम्मीद से कम ग्रॉस मार्जिन के कारण FY27 की पहली तिमाही का EBIT अनुमान से कम रहा; इसकी एक वजह यह थी कि कंपनी कुछ समय के लिए मंथली सप्लायर साइकल पर चली गई थी।
  • नोमुरा ने इस स्टॉक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹14,071 प्रति शेयर तय किया है। हालांकि ब्रोकरेज को उम्मीद है कि डिमांड मज़बूत बनी रहेगी, लेकिन उसने मार्जिन से जुड़े जोखिमों के बारे में भी आगाह किया है।

ये भी पढ़ें - GAIL Share: मुनाफा डबल और 'BUY' रेटिंग के बावजूद गेल के स्टॉक में गिरावट, छलांग लगाने की उम्मीद बरकरार; टार्गेट कितना?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)