सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO: हो गई ताबड़तोड़ लिस्टिंग, अब क्या करें निवेशक; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:18 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 11:05 AM (IST)

Jio Platforms Listing: जियो के शेयरों की लिस्टिंग के बाद Nomura ने 'Buy' रेटिंग के साथ ₹1,340 का टारगेट दिया है, जो लिस्टिंग भाव से थोड़ा कम है।

हो गई ताबड़तोड़ लिस्टिंग

हो गई ताबड़तोड़ लिस्टिंग

HighLights

  1. Nomura ने Jio Platforms को 'Buy' रेटिंग दी।

  2. Nomura का टारगेट प्राइस ₹1,340, लिस्टिंग से कम।

  3. Elara Capital ने ₹1,367 का लक्ष्य निर्धारित किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: Jio Platforms के शेयरों ने बाजार में एंट्री के साथ निवेशकों का ध्यान खींचा है। लेकिन लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि अब शेयर में और तेजी आएगी या मुनाफावसूली देखने को मिलेगी? इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने कंपनी पर पहली बार कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और ₹1,340 का टारगेट प्राइस तय किया है। हालांकि, करीब ₹1,358 के लिस्टिंग भाव के मुकाबले यह टारगेट नीचे है। ऐसे में मौजूदा भाव से देखें तो ब्रोकरेज को करीब 1.3% की गिरावट की गुंजाइश दिखती है।

₹1,358 की लिस्टिंग, ₹1,340 का टारगेट

Jio Platforms का IPO ₹1,119 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर आया था। Nomura का ₹1,340 का टारगेट इश्यू प्राइस से करीब 19.7% ऊपर है। लेकिन लिस्टिंग भाव ₹1,358 के मुकाबले यह करीब ₹18 कम है। यानी IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों और लिस्टिंग के बाद बाजार से शेयर खरीदने वालों के लिए रिटर्न की गणना अलग-अलग होगी। Nomura का यह टारगेट एक अनुमान है, शेयर की कीमत की गारंटी नहीं। बाजार में मांग, वैल्यूएशन और निवेशकों की मुनाफावसूली से भाव में बदलाव हो सकता है।

क्यों Jio पर भरोसा जता रही है ब्रोकरेज?

Nomura का कहना है कि Jio अब सिर्फ बाजार में बदलाव लाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि टेलीकॉम सेक्टर की लीडर बन चुकी है। कंपनी की वायरलेस सब्सक्राइबर बाजार हिस्सेदारी करीब 42% है, जबकि डेटा ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी लगभग 60% बताई गई है। होम ब्रॉडबैंड बाजार में भी कंपनी की मजबूत मौजूदगी है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी के EBITDA में सालाना औसतन 13.5% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

टैरिफ बढ़ोतरी और ब्रॉडबैंड से बढ़ेगी कमाई?

Nomura के मुताबिक, नवंबर-दिसंबर 2026 में टेलीकॉम इंडस्ट्री में करीब 15% टैरिफ बढ़ोतरी कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर बन सकती है। इससे प्रति ग्राहक औसत कमाई (ARPU) बढ़ने की संभावना है। हालांकि, यह बढ़ोतरी अभी ब्रोकरेज का अनुमान है।

इसके अलावा, Jio का फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कारोबार भी ग्रोथ को रफ्तार दे सकता है। जून 2026 तक कंपनी के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक 2.86 करोड़ थे, जबकि Bharti Airtel के 1.47 करोड़ थे। Nomura को उम्मीद है कि 5G पर बड़े निवेश का दौर कम होने से कंपनी का कैश फ्लो सुधरेगा और वह वित्त वर्ष 2029 तक नेट डेट-फ्री हो सकती है।

इसके साथ ही एलारा कैपिटल (Elara capital) ने जियो प्लेटफॉर्म्स पर 'buy' (खरीदने) की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसमें 1,367 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो 22 प्रतिशत की बढ़त की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी का मूल्यांकन FY29 के अनुमानित 'एंटरप्राइज वैल्यू-टू-EBITDA' अनुपात के 11.5 गुना के आधार पर किया है।

मोतीलाल ओसवाल ने क्या दिया टारगेट?

जियो के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal oswal) ने इसे 'BUY' (खरीदने) की रेटिंग दी हैं। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने  इसका टारगेट प्राइस 1,350 रुपये दिया है। यह वैल्यूएशन DCF मॉडल पर आधारित है, जिसमें FY29 के अनुमानित रिपोर्टेड EBITDA का 11.5 गुना लिया गया है। 

निवेशक अब क्या करें?

लिस्टिंग के बाद शेयर खरीदने वालों को सिर्फ शुरुआती तेजी देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। Nomura की Buy रेटिंग लंबी अवधि की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक है, लेकिन उसका ₹1,340 का टारगेट मौजूदा लिस्टिंग भाव से नीचे है।