Jio Allotment Status: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट? घर बैठे एक क्लिक पर ऐसे करें चेक; 28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ का अलॉटमेंट आज 26 अक्टूबर को होने की उम्मीद है, जिसे रिकॉर्ड 1 करोड़ से ...और पढ़ें

Jio Allotment Status: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट? घर बैठे एक क्लिक पर ऐसे करें चेक; 28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग
HighLights
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ अलॉटमेंट आज 26 अक्टूबर को संभावित।
रिकॉर्ड 1 करोड़ से अधिक आवेदन, 22.19 गुना सब्सक्राइब।
Kfin Technologies, BSE, NSE पर स्टेटस चेक करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के ₹30200 करोड़ के मेगा आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। 23 अक्टूबर को बंद हुए इस इश्यू को रिकॉर्ड तोड़ सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद, आज 26 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की पूरी उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ को 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले, जिसने ग्लोबल लेवल पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के नाम था, जिसे करीब 97 लाख आवेदन मिले थे। आइए इसके अलॉटमेंट स्टेटस के बारे में जानते हैं।
कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?
कुल सब्सक्रिप्शन की बात करें तो जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ कुल 22.19 गुना भरकर बंद हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा QIB (संस्थागत निवेशक) की कैटेगरी में जोश दिखा और ये 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ। NII (गैर-संस्थागत निवेशक) ने इसे 14 गुना सब्सक्राइब किया, वहीं आम निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 2.72 गुना था।
एंकर इन्वेस्टर्स की बात करें को कंपनी ने बड़े निवेशकों को ₹1065-₹1119 के ऊपर प्राइस बैंड पर ₹8109.85 करोड़ के शेयर पहले ही अलॉट कर दिए थे, जिसे कापी शानदार रिस्पॉन्स मिला। मालूम हो कि ये आईपीओ खुलने के सिर्फ 100 मिनट के अंदर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था, जो भारत के इतिहास में किसी बड़े पब्लिक इश्यू के लिए सबसे तेज सब्सक्रिप्शन है।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1. रजिस्ट्रार की वेबसाइट (Kfin Technologies) के जरिए:
- सबसे पहले Kfin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
- इसके बाद कंपनी के ड्रॉपडाउन मेनू से "Jio Platforms Limited" को चुनें।
- सिलेक्शन टाइप में PAN Number या Application Number में से किसी एक को चुनें।
- अपनी जरूरी जानकारी (PAN या एप्लीकेशन नंबर) दर्ज करें और सबमिट कर दें। स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ जाएगा।
2. स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए डायरेक्ट लिंक:
आप सीधे स्टॉक एक्सचेंज की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर भी स्टेटस देख सकते हैं:
- BSE: https://www.bseindia.com/investors/appli_check
- NSE: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
- Kfin Technologies Direct Link: https://ipostatus.kfintech.com/
अगर शेयर अलॉट हो गए तो?
अगर शेयर अलॉट किए जाते हैं, तो अलॉटमेंट का स्टेटस सबसे पहले रजिस्ट्रार या एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा। अलॉट किए गए शेयर मंगलवार, 27 अक्टूबर को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जिसके बाद बुधवार, 28 अक्टूबर को इनकी लिस्टिंग होगी।
क्योंकि इस आईपीओ को ओवरसब्सक्राइब हुआ है, इसलिए जरूरी नहीं है कि हर निवेशक को शेयर अलॉट हों। ऐसे में अगर आपको शेयर अलॉट नहीं होते हैं, तो आईपीओ के लिए ब्लॉक किया गया पैसा इश्यू की समय सीमा के हिसाब के Unblock हो जाएगा।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
