Infosys Q2 Results: इंफोसिस ने जारी किए Q2 रिजल्ट, मुनाफा बढ़कर 7823 करोड़, हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड का एलान
इंफोसिस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ 6% ...और पढ़ें

इंफोसिस ने बाजार बंद होने के बाद जारी किए नतीजे
HighLights
इंफोसिस का Q2 शुद्ध लाभ 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़ हुआ।
कंपनी का कुल राजस्व ₹49,244 करोड़ रहा।
निवेशकों के लिए ₹26 के अंतरिम डिविडेंड का एलान।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, Q2 में कंपनी का कुल राजस्व ₹49,244 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 10.7% की वृद्धि दर्शाता है। खास बात है कि कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए ₹26 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इसके लिए 3 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट और 11 नवंबर 2026 को भुगतान की तारीख तय की गई है।
Q2 रिजल्ट से जुड़े अहम आंकड़े
- कंपनी का EBIT तिमाही-दर-तिमाही 1.6% बढ़कर ₹10,330 करोड़ हो गया, जो ₹10,470 करोड़ के अनुमान से कम है। वहीं, EBIT मार्जिन जून तिमाही के 21.1% से घटकर 21% रह गया, जो 21.3% की उम्मीद से कम है।
- इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 1.5-3% के अनुमान से घटाकर 1-2% कर दिया है, जो ग्रोथ को लेकर एक अधिक सतर्क नजरिए का संकेत है। वहीं, कंपनी ने अपने EBIT मार्जिन गाइडेंस को 20-22% पर ही बरकरार रखा है।
- कंपनी ने इस तिमाही में $5.2 बिलियन मूल्य के बड़े सौदे हासिल किए हैं, जिनमें से 62% सौदे बिल्कुल नए हैं।
नतीजों पर मैनेजमेंट ने क्या कहा?
इंफोसिस के CEO और MD सलिल पारेख ने कहा, “हमारे पास 5.2 अरब डॉलर के बड़े सौदे थे, जिनमें 2 अरब डॉलर से अधिक का एक बहुत बड़ा सौदा भी शामिल है। इससे बाजार में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है, खासकर तब जब क्लाइंट बड़े और जटिल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम शुरू करते हैं। हमारा AI रेवेन्यू 10.5% रहा और इसमें तिमाही-दर-तिमाही 29% की वृद्धि हुई। जैसे-जैसे कंपनियां बड़े पैमाने पर AI को अपना रही हैं, AI रेवेन्यू में यह मजबूत वृद्धि हमारी अलग बाजार स्थिति और क्लाइंट्स के भरोसे को दर्शाती है।”
ये भी पढ़ें - Swiggy Share Price: क्या स्विगी के शेयरों में और गिरावट आएगी, 15% टूटा स्टॉक; ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट
उन्होंने आगे कहा, "हम दुनिया के कुछ सबसे बड़े उद्यमों को उनकी AI रणनीति के बारे में सलाह दे रहे हैं। साथ ही, हम गहरे डोमेन और तकनीकी क्षमताओं में निवेश करना जारी रखे हुए हैं, ताकि नए विचार और एक एकीकृत इकोसिस्टम लाया जा सके, जिससे व्यवसायों को बड़े पैमाने पर AI से मिलने वाले लाभों को हासिल करने में मदद मिल सके।"
