सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vodafone Idea को भारत का सबसे बड़ा बैंक देगा 33493 करोड़ रुपये का लोन, पर कुमार मंगलम बिड़ला पर 10 साल वाली शर्त

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:39 AM (GMT+05:30)

भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI वोडाफोन आइडिया को लगभग $3.5 बिलियन का बड़ा कर्ज देने वाला है, जिससे कंपनी ...और पढ़ें

वोडाफोन आइडिया को SBI देगा 33493 करोड़ का कर्ज, कुमार मंगलम बिड़ला पर 10 साल की शर्त

वोडाफोन आइडिया को SBI देगा 33493 करोड़ का कर्ज, कुमार मंगलम बिड़ला पर 10 साल की शर्त

HighLights

  1. SBI वोडाफोन आइडिया को $3.5 बिलियन का बड़ा कर्ज देगा।

  2. कुमार मंगलम बिड़ला को 10 साल तक चेयरमैन रहना होगा।

  3. कर्ज से वोडाफोन आइडिया नेटवर्क और प्रतिस्पर्धा में सुधार करेगा।

नई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) वोडाफोन आइडिया को राहत देने के लिए बड़ा कर्ज देने वाला है। ऐसा हम नहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है। यह टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया को कर्ज लगभग $3.5 बिलियन (करीब 33,493 करोड़ रुपये) का मिलेगा। इस लोन के बदले बैंक ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला के सामने एक शर्त भी रखी है। इस खबर के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में वोडाफोन आइडिया शेयर (Vodafone Idea News) के शेयरों में 1.8% तक की बढ़त हुई।

स्टॉक ने ₹15.17 का उच्चतम और ₹14.84 का निचला स्तर छुआ। सुबह 9:42 बजे यह ₹15.09 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव ₹14.90 से 1.28% अधिक था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फंडिंग से Vodafone Idea को अपना नेटवर्क बेहतर बनाने और Bharti Airtel व अरबपति मुकेश अंबानी के Reliance Jio के साथ मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस ग्रुप में शामिल अन्य स्थानीय कर्जदाताओं में Union Bank और National Bank for Financing Infrastructure and Development शामिल हैं। उन्होंने अपनी पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया क्योंकि यह जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

कर्ज के लिए कुमार मंगलम बिड़ला के सामने कौन सी शर्त रखी गई?

लोगों ने बताया कि प्रस्तावित फंडिंग की शर्तों में अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला का कर्ज की लगभग 10 साल की अवधि के दौरान चेयरमैन बने रहना और डिफॉल्ट की स्थिति में भुगतान की गारंटी शामिल है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea और बैंकों के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, Vodafone Idea ने जून तक की पहली तिमाही में ₹3,750 करोड़ का घाटा दर्ज किया, जो उम्मीद से कम था। इस साल Vodafone Idea के शेयरों में लगभग 40% की बढ़त हुई है।

यह भी पढ़ें- NSE IPO News: 17 सितंबर से पैसा लगाने का मिलेगा मौका; प्राइस बैंड, NSE GMP सहित आए 5 बड़े अपडेट