सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में लौटी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 905 अंक चढ़ा; निफ्टी 22936 पर बंद

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:56 PM (IST)

Share Market Closed: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, सेंसेक्स 905 अंक और निफ्टी 237 अंक ...और पढ़ें

सेंसेक्स 905 अंक बढ़कर 74,151 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 905 अंक बढ़कर 74,151 पर बंद हुआ।

HighLights

  1. सेंसेक्स 905 अंक बढ़कर 74,151 पर बंद हुआ।

  2. निफ्टी 237 अंक की बढ़त के साथ 22,936 पर पहुंचा।

  3. अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज शीर्ष पर रहे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Closed: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में चमक दिखी। बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शुरुआती सुस्ती के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 74,166.16 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया और निफ्टी 22,961.95 पर पहुंच गई। गुरुवार को भारतीय रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 95.23 पर बंद हुआ था।

बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 905.01 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ, और निफ्टी 237.90 अंक या 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,936.75 पर बंद (Sensex Nifty Closed) हुआ। लगभग 2443 शेयरों में तेजी आई, 1615 शेयरों में गिरावट आई, और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अदाणी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी

निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल थे। अदाणी पोर्ट्स का शेयर BSE पर 5.17% की बढ़त के साथ 1850 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जबकि ट्रेंट, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई।

ऑटो सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, इंफ्रा, आईटी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक में 1-1 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर में 0.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1-1 प्रतिशत की तेजी आई।

क्या बोले एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी और संस्थागत खरीद में सुधार से चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों के बावजूद जोखिम लेने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई, जिसके चलते भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आई। उपभोक्ता मांग में मजबूती के चलते FMCG शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई, जबकि वित्तीय, आईटी, रियल एस्टेट और बिजली क्षेत्र के शेयरों में भी मजबूती आई। मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जो बाजार की बेहतर स्थिति का संकेत देता है।"

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में विदेशी खरीद और घरेलू संस्थागत समर्थन के बने रहने से तरलता की स्थिति में भी सुधार हुआ है। चुनिंदा शेयरों की आय में मजबूती और घरेलू मांग में स्थिरता से व्यापक दृष्टिकोण को बल मिलता है, हालांकि उच्च इनपुट लागत मार्जिन की स्थिरता को प्रभावित कर सकती है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)