सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक ऑफ अमेरिका की बड़ी भविष्यवाणी, ट्रेड डील से दूर हुई विदेशी निवेशकों की नाराजगी, ये शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई

Published: Thu, 05 Feb 2026 11:50 AM (IST)

इंडिया-यूएस ट्रेड डील से टैरिफ को लेकर शेयर बाजार की अनिश्चितता दूर हुई है, जिससे मार्केट का सेंटिमेंट और विदेशी ...और पढ़ें

ट्रेड डील होने के बाद इन शेयरों में बन रहे खरीदारी के मौके

ट्रेड डील होने के बाद इन शेयरों में बन रहे खरीदारी के मौके

HighLights

  1. इंडिया-यूएस ट्रेड डील से मार्केट की अनिश्चितता खत्म हुई।

  2. विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा, शेयर बाजार में तेजी जारी रहेगी।

  3. निफ्टी 28,100 तक पहुंचने का अनुमान, निर्यात क्षेत्रों को होगा लाभ।

नई दिल्ली। इंडिया-यूएस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) से शेयर बाजार में बड़ी तेजी आ चुकी है और यह आगे भी जारी रह सकती है। क्योंकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि इस समझौते ने टैरिफ जैसी बड़ी मुश्किल को दूर कर दिया है जो बाजार के सेंटिमेंट और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की स्थिति पर दबाव डाल रही थी।

ट्रेड डील के बाद अमेरिका ने टैरिफ (US Tariff) को 50 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसके बदले में, भारत, कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाकर शून्य कर देगा और अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर की कीमत के अमेरिकी एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर और कोल प्रोडक्ट्स को आयात करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों ने कहा कि यह समझौता भारत की निर्यात गतिविधियों और कॉम्पिटिशन में सुधार कर सकता है और जोखिमों को कम कर सकता है।

डील पर जेफरीज ने क्या कहा?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ ने कहा कि इंडिया-यूएस ट्रेड डील ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की एक प्रमुख चिंता दूर कर दी है, जो इमर्जिंग मार्केट की तुलना में भारत में काफी कम निवेश करते हैं। सितंबर 2025 से टैरिफ की अनिश्चितता ने भारत के प्रति अपने आकर्षण को कम कर दिया था।

आगे भी जारी रहेगी तेजी

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संधि से बाजार में आई हालिया गिरावट दूर हुई है और नियर टर्म में मार्केट के सेंटिमेंट को सहारा मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि निफ्टी आने वाले समय में 26,500 के स्तर की ओर वापस लौटेगा, साथ ही अगर कॉरपोरेट अर्निंग व पॉलिसी संबंधी सुधार हुए तो साल के आखिरी तक यह बेंचमार्क 28,100 तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में चढ़ रहे FMCG शेयर, क्या दूर हुई 15 महीने की मंदी, HUL या Dabur समेत किन शेयरों में लगाएं पैसा?

इन सेक्टर और शेयरों में तेजी की संभावना

ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा कि इस ट्रेड डील से इससे कपड़ा, रत्न और आभूषण, कृषि उत्पाद और इंजीनियरिंग सामान जैसे लेबर-फोक्स्ड एक्सपोर्ट सेक्टर को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी। ऐसे में इन सेक्टर से संबंधित लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।