83 साल पुराने भारतीय बैंक को खरीद दुबई शेख जुटाएंगे मोटा पैसा! ₹9450 करोड़ का बनाया मास्टरप्लान
RBL बैंक के बोर्ड ने विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर 1 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 9450 करोड़ रुपये) तक ...और पढ़ें

RBL बैंक का मास्टरप्लान: दुबई शेख के स्वामित्व में 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी
HighLights
RBL बैंक बोर्ड ने $1 अरब जुटाने की मंजूरी दी।
विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर जुटाया जाएगा फंड।
Emirates NBD के पास RBL बैंक की 60% हिस्सेदारी।
नई दिल्ली। 1943 में स्थापित 83 साल पुराने भारतीय बैंक के बारे में एक बड़ी खबर है। RBL बैंक मालिकाना हक अब दुबई के एक शेख के पास है। Emirates NBD की RBL Bank में 60% हिस्सेदारी है, जिससे मुंबई स्थित यह लेंडर दुबई के बैंक की सब्सिडियरी बन गया है। जून 2026 में $2.75 बिलियन की कैपिटल इन्फ्यूजन (पूंजी निवेश) पूरी होने के बाद Emirates NBD के पास 60% इक्विटी हिस्सेदारी है।
RBL बैंक पर क्या आया है नया अपडेट?
प्राइवेट सेक्टर के बैंक RBL bank ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने बॉन्ड जारी करके विदेशी निवेशकों से 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। RBL बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बोर्ड ने US सिक्योरिटीज एक्ट, 1933 के तहत 'यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम' (EMTN प्रोग्राम) को मंज़ूरी दी है, जो रेगुलेटरी, कानूनी और अन्य मंजूरियों पर निर्भर है।
बैंक ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने फंड जुटाने के लिए एक या ज़्यादा ट्रांजैक्शन के जरिए और EMTN प्रोग्राम के तहत मंजूर तरीकों से $1 बिलियन तक के विदेशी मुद्रा बॉन्ड या अन्य डेट सिक्योरिटीज़ जारी करने को मंज़ूरी दे दी है। प्राइवेट बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी कि बोर्ड ने EMTN प्रोग्राम और सिक्योरिटीज जारी करने से जुड़े फ़ैसले लेने और जरूरी कदम उठाने के लिए बैंक की क्रेडिट कमिटी को कुछ अधिकार सौंपने को भी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें- भारत में Layoff के बाद TCS का यूके में 5000 नौकरियां देने का प्लान, जिस AI ने छीनी जॉब उसी के लिए होगी हायरिंग
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
