डाबर को NCLT से Sesa Care के विलय की मिली मंजूरी, अब 51% हो जाएगी हिस्सेदारी
डाबर इंडिया को बालों की देखभाल के आयुर्वेदिक ब्रांड 'सेसा केयर' के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ...और पढ़ें

डाबर को सेसा केयर विलय की एनसीएलटी से मिली हरी झंडी, हेयर केयर पोर्टफोलियो होगा मजबूत
HighLights
डाबर इंडिया को सेसा केयर विलय के लिए एनसीएलटी की मंजूरी मिली।
यह विलय डाबर के हेयर केयर पोर्टफोलियो को मजबूती प्रदान करेगा।
अधिग्रहण से वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली। घरेलू रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसे बालों की देखभाल के आयुर्वेदिक ब्रांड 'सेसा केयर' के विलय के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर मार्केट को फाइलिंग में दी है।
अक्टूबर 2024 में घोषित डील के तहत, डाबर ने प्राइवेट इक्विटी फंड 'ट्रू नॉर्थ' से 12.59 करोड़ रुपये (फेस वैल्यू पर) में 'सेसा केयर' में 51% हिस्सेदारी खरीदी। इस सौदे में सेसा केयर की एंटरप्राइज़ वैल्यू का अनुमान 315-325 करोड़ रुपये लगाया गया, जिसमें डाबर की कॉर्पोरेट गारंटी से सुरक्षित 299 करोड़ रुपये का कर्ज भी शामिल था।
डाबर का शेयर प्राइस 384.30 रुपये है। इसका मार्केट कैप 68173.16 करोड़ रुपये है। इसके शेयर में 1 साल में 23.82 गिरावट आई है। वहीं तीन साल 11.45 में गिरा है। वहीं 5 साल में यह 9.96 फीसदी गिर चुका है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह विलय डाबर के मौजूदा 'हेयर केयर' पोर्टफोलियो को मजबूती देगा और वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा। डाबर ने अक्टूबर 2024 में सेसा केयर में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था, और मई 2025 में इसके निदेशक मंडल ने सेसा केयर के डाबर में पूर्ण विलय की योजना को मंजूरी दी थी।
कंपनी अधिनियम के तहत किसी भी विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रभावी माना जाता है।
डाबर के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने कहा, ''सेसा केयर का एकीकरण हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करने और वृद्धि के नए अवसरों का लाभ उठाने की दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है।''
यह भी पढ़ें- UPI पर MDR चार्ज, क्या अब करना चाहिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल? जानिए NPCI का चौंकाने वाला जवाब
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
