सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन के कवच बनाएगी ये कंपनी, भारतीय रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर; सोमवार को शेयरों पर रखें नजर!

Published: Fri, 12 Sep 2025 04:09 PM (GMT+05:30)

BHEL Share Price सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसे इंडियन रेलवे के ...और पढ़ें

ट्रेन का कवच बनाएगी ये कंपनी, भारतीय रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर; सोमवार को शेयरों पर रखें नजर!
ट्रेन का कवच बनाएगी ये कंपनी, भारतीय रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर; सोमवार को शेयरों पर रखें नजर!

नई दिल्ली। सरकारी कंपनी BHEL को रेलवे से कवच बनाने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसे भारतीय रेलवे के दक्षिण पश्चिम रेलवे डिवीजन से GST सहित ₹22.87 करोड़ का ऑर्डर मिला है। आज यानी 12 सितंबर को भेल के शेयर (BHEL Share Price) 0.30 फीसदी गिरकर 228.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि, इस खबर से सोमवार 15 सितंबर को इसके शेयर फोकस में रहेंगे।

11 सितंबर, 2025 को लोकोमोटिव और स्टेशनों, लेवल क्रॉसिंग, इंटरलॉकिंग केबिन और स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग स्थानों पर ट्रैकसाइड कवच प्रणालियों में ऑन-बोर्ड कवच उपकरणों के डिजाइन, विकास, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए आशय पत्र जारी किया गया था। भारतीय रेलवे के लिए कवच का निर्माण BHEL की बेंगलुरु प्लांट में किया जाएगा और यह ऑर्डर 18 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

MP Power से मिला था 2600 करोड़ का ऑर्डर

इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में, BHEL ने बताया था कि उसने मध्य प्रदेश में अपनी 1x800 मेगावाट की अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना के लिए प्रमुख उपकरणों की आपूर्ति के लिए एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड से जीएसटी को छोड़कर लगभग 2,600 करोड़ रुपये का आशय पत्र स्वीकार कर लिया है। इस ऑर्डर के तहत भेल को बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और संबंधित सहायक उपकरणों के साथ-साथ नियंत्रण एवं उपकरणों का निर्माण करना है।

बॉयलर का निर्माण भेल के त्रिची संयंत्र में किया जाएगा, जबकि टरबाइन जनरेटर का उत्पादन कंपनी के हरिद्वार संयंत्र में किया जाएगा। आपूर्ति पूरी होने की समय-सीमा 58 महीने निर्धारित की गई है।

15 सितंबर को फोकस में रहेंगे शेयर

भेल को मिले नए ऑर्डर के बाद सोमवार 15 सितंबर को इसके शेयर फोकस में रह सकते हैं। 12 सितंबर को NSE पर BHEL के शेयर 0.68 रुपये गिरकर के 228.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- पटरियों पर दौड़ेगी हाइड्रोजन फ्यूल वाली ट्रेन, BHEL ने सिंगापुर की कंपनी से मिलाया हाथ; अब भागेंगे शेयर!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां आईपीओ लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)