भारती एयरटेल ने 24 रुपये के डिविडेंड का किया एलान, इस तारीख से पहले शेयर खरीद पर मिलेगा फायदा
भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 24 रुपये के फाइनल की घोषणा की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 24 जुलाई, 2026 तय की गई है।

भारती एयरटेल हर शेयर पर निवेशकों को 24 रुपये के डिविडेंड से करा सकती है फायदा!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने निवेशकों को खुश कर दिया है! कंपनी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए हर शेयर पर 24 रुपये का फाइनल डिविडेंड (Bharti Airtel Dividend) घोषित किया है। साथ ही 24 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 जुलाई तय की है।
कंपनियां अक्सर ऐसे लुभावने डिविडेंड निवेशकों को लुभाने, शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने और शेयरधारकों का भरोसा जीतने के लिए करती हैं। डिविडेंड (Bharti Airtel Dividend Rs 24) के जरिए निवेशक कई बार शेयर में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखते हैं।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने पहले, 13 मई, 2026 को FY26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर पर 24 रुपये प्रति शेयर और 5 रुपये फेस वैल्यू वाले आंशिक रूप से पेड-अप इक्विटी शेयर (1.25 रुपये पेड-अप) पर 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी, जिस पर कॉल मनी का भुगतान अभी बाकी है। यह प्रस्ताव सोमवार, 3 अगस्त, 2026 को होने वाली कंपनी की 31वीं AGM में शेयरधारकों की मंज़ूरी पर निर्भर करेगा।
एयरटेल ने अपनी फाइलिंग में कहा, "सदस्यों की मंजूरी मिलने के बाद, डिविडेंड का भुगतान (TDS काटने के बाद) मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर उन सदस्यों/बेनिफिशियल ओनर्स को किया जाएगा, जिनके नाम शुक्रवार, 24 जुलाई, 2026 को कामकाज के समय के अंत तक सदस्यों के रजिस्टर/डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में दर्ज होंगे।"
भारतीय एयरटेल शेयर ने 5 साल में कितना दिया रिटर्न
शुक्रवार को भारती एयरटेल के शेयर 0.79 प्रतिशत गिरकर 1,919.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बीच इसका मार्केट कैप 11.50 लाख करोड़ रुपये रहा। 1 महीने के अंदर यह 8.15% उछल चुका है। एक साल में यह 2.27% गिरा है। इस कीमत पर, स्टॉक में इस साल अब तक 9.24 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं 5 साल में यह निवशकों को 264.74% का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें: NSE IPO के बीच को-लोकेशन विवाद से 1.1 लाख करोड़ के नुकसान तक, SEBI जांच से देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज में घबराहट?
Source- कंपनी की BSE पर फाइलिंग की रिपोर्ट के अनुसार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
