सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Adani Power Share Target: अदाणी पावर के शेयरों में जारी है तेजी का सिलसिला, 2 दिन में 8% उछला, क्यों आया उछाल?

Published: Fri, 13 Mar 2026 10:41 AM (IST)

अदाणी पावर के शेयरों में लगातार तेजी दिख रही है, 12 मार्च को 7% बढ़ने के बाद आज भी इसमें ...और पढ़ें

अदाणी पावर के शेयरों में आज भी तेजी

अदाणी पावर के शेयरों में आज भी तेजी

HighLights

  1. अदाणी पावर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी।

  2. एक्सपर्ट ने ₹154 को अहम रेजिस्टेंस बताया।

  3. ₹145 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह।

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में कमजोरी के बीच अदाणी पावर (Adani Power Shares Price) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि 12 मार्च को 7 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने के बाद यह स्टॉक आज फिर से बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह शुरुआती कारोबार में अदाणी पावर के शेयरों ने कल का हाई तोड़ दिया और 154 रुपये के करीब पहुंच गए।

अदाणी पावर के शेयर 151 रुपये के स्तर पर खुले और 153.90 रुपये का हाई लगाकर, अब 149.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

अदाणी पावर के शेयरों पर अगला टारगेट

आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने अदाणी पावर के शेयरों पर अहम लेवल दिए हैं। जिगर एस पटेल ने कहा कि अदाणी पावर के शेयर फिलहाल 149 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। 154 रुपये का स्तर इन शेयरों के लिए अहम रेजिस्टेंस है जिसके टूटने पर और बढ़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

वहीं, नीचे की ओर 145 रुपये का लेवल एक बड़ा सपोर्ट है। ऐसे में 145 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में वाइस प्रेसिडेंट, सचिन गुप्ता ने कहा कि टेक्निकल बेसिस पर, आने वाले सत्रों में शेयर में पॉजिटिव मोमेंट आने की उम्मीद है। वहीं, गिरावट की दिशा में, ₹135 के आसपास बड़ा सपोर्ट है, जबकि तेजी की दिशा में शेयर के ₹157 और ₹164 के स्तर तक जाने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें- Power Grid Share Target: गिरते बाजार में चढ़ रहा सरकारी कंपनी का यह शेयर, लगा दी तेजी की हैट्रिक, अगला टारगेट?

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)