सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPPB मोबाइल एप से खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस डिजिटल बचत खाता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 09 Feb 2021 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 07:03 AM (IST)

Post Office Digital Savings Account अगर आपके पास आईपीपीबी खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने का समय नहीं है ...और पढ़ें

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ( IPPB )
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ( IPPB )

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) अपने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से बजत खाता खोलने की सुविधा देता है। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आईपीपीबी मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से बेसिक बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। इससे पहले ग्राहकों को रुपये जमा कराने, बैलेंस चेक करने, रुपये ट्रांसफर करने और दूसरी वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था। अब आप अपनी पोस्ट ऑफिस आरडी, पीपीफ और सुकन्या समृद्धि खाते में भी रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर आपके पास आईपीपीबी खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने का समय नहीं है और आप वहां लाइन में खड़े रहने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो घर बैठे ही आईपीपीबी एप डाउनलोड कर उससे डिजिटल बचत खाता खुलवा सकते हैं। बता दें कि खाता खुलवाने के लिए आवेदक को 18 साल से अधिक का भारतीय नागरिक होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1.  अपने मोबाइल फोन में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ‘Open Account’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. यहां आपको अपना पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 3. पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। वह ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आपको अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी आदि का विवरण देना होगा।

स्टेप 5. यह जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही खाता खुल जाएगा।

स्टेप 6. आप इस इंस्टेंट बैंक अकाउंट का उपयोग एप के द्वारा  कर सकते हैं।

डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है। खाता खोलने के एक साल के भीतर, आपको उस खाते के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना है, जिसके बाद इसे नियमित बचत खाते में बदल दिया जाएगा।