सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IndusInd Bank ने FD पर ब्याज दरों में किया बदलाव, अब एक साल की एफडी पर निवेशकों को मिल रहा इतना फायदा

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sun, 06 Aug 2023 09:53 AM (IST)

IndusInd Bank की ओर से एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ...और पढ़ें

IndusInd Bank ने ब्याज दरों में किया बदलाव
IndusInd Bank ने ब्याज दरों में किया बदलाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये कम की एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। नई ब्याज दरें 5 अगस्त, 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने एक साल 7 महीने से लेकर दो साल तक की एफडी पर ब्याज दर को 25 आधार अंक कम कर दिया है।

बैंक की ओर से ये कटौती ऐसे समय पर की गई है, जब ब्याज दरों की समीक्षा के लिए होने वाली आरबीआई की बैठक अगले हफ्ते शेड्यूल्ड है।

इंडसइंड बैंक की एफडी पर ताजा ब्याज दर

बैंक की ओर से 7 दिनों से लेकर 30 दिनों की एफडी पर 3.5 प्रतिशत, 31 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 3.75 प्रतिशत, 46 दिनों से लेकर 60 दिनों की एफडी पर 4.25 प्रतिशत, 61 दिनों से लेकर 90 दिनों की एफडी पर 4.60 प्रतिशत, 91 दिनों से लेकर 120 दिनों की एफडी पर 4.75 प्रतिशत, 121 दिनों से लेकर 180 दिनों की एफडी पर 5.00 प्रतिशत, 181 दिनों से लेकर 210 दिनों की एफडी पर 5.85 प्रतिशत, 211 दिनों से लेकर 269 दिनों की एफडी पर 6.10 प्रतिशत, 270 दिनों से लेकर 364 दिनों की एफडी पर 6.35 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक द्वारा एक साल से लेकर दो साल की एफडी पर 7.50 प्रतिशत, दो साल एक दिन से लेकर 61 महीने से कमी की एफडी पर 7.25 प्रतिशत और 61 महीने एवं उससे अधिक की एफडी पर 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज

बैंक की ओर से दो करोड़ से कम की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज सभी अवधि की एफडी पर दी जा रही है।