ईपीएफ खाते की जानकारी कैसे ले सकता हूं?
आप जैसे संगठित क्षेत्र के पांच करोड़ कर्मचारियों के लिए 6 सितंबर को ही प्रॉविडेंट अकाउंट खाते की जानकारी की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। अब आपके लिए अपने ईपीएफ खाते की जानकारी लेना, अपने अकाउंट को अपडेट करना और भी आसान हो जाएगा। अगले माह उम्मीद कर सकते हैं कि अका
आप जैसे संगठित क्षेत्र के पांच करोड़ कर्मचारियों के लिए 6 सितंबर को ही प्रॉविडेंट अकाउंट खाते की जानकारी की सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है।
अब आपके लिए अपने ईपीएफ खाते की जानकारी लेना, अपने अकाउंट को अपडेट करना और भी आसान हो जाएगा। अगले माह उम्मीद कर सकते हैं कि अकाउंट ट्रांसफर करना भी आसान हो जाएगा। इसकी टेस्टिंग जारी है।
सैलरी स्लिप में अपने ईपीएफ नंबर को ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर अपने खाते की जानकारी वाले लिंक को क्लिक करें। अपने राज्य के ऑफिस को सेलेक्ट कर ऑनलाइन फॉर्म पर पहुंचे। फॉर्म की डीटेल्स अपने फोन नंबर के साथ भरकर सबमिट बटन दबाएं। 31 मार्च, 2012 तक के अकाउंट की जानकारी अपडेट कर दी गई है। अगर आपको खाते की जानकारी न मिले तो अपने नियोक्ता के साथ संपर्क करें।
किसी परेशानी की स्थिति में ईपीएफआईजीएमएसडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर शिकायती फॉर्म भर कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आप शिकायत के निवारण की स्थिति का भी पता लगा सकते हैं।