EPFO Interest 2026: क्या आप भी कर रहे हैं PF पर 8.25% ब्याज का इंतजार? आखिर कब खाते में आएगा पैसा? जानिए पूरी टाइमलाइन
EPFO Interest 2026: लाखों EPF सब्सक्राइबर्स वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज का इंतजार कर रहे हैं, जो अभी ...और पढ़ें
-1781518359766_m.webp)
HighLights
EPFO ने 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी।
ब्याज जून से सितंबर के बीच खातों में क्रेडिट होगा।
यह देरी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, चिंता न करें।
नई दिल्ली: अगर आप भी अपने PF खाते में 8.25% ब्याज का इंतजार कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। 2026-27 वित्त वर्ष शुरू हो चुका है, लेकिन लाखों EPF सब्सक्राइबर्स के खातों में अभी तक ब्याज के पैसे की झलक तक नहीं दिखी है। अब ऐसे में सभी के मन में सवाल यही है कि पैसा कब आएगा और क्या देरी से आपका नुकसान हो सकता है?
क्या है पूरा मामला?
Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है, जो लगातार दूसरे साल वैसी की वैसी है उसे में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि ब्याज घोषित होने के बावजूद यह तुरंत खाते में नहीं आता और इससे जुड़े प्रोसेस में वक्त लगता है।
कब-तक आएगा ब्याज का पैसा?
* आमतौर पर EPF ब्याज सरकार की मंजूरी (Notification) के बाद ही खातों में जमा होता है।
* पिछले ट्रेंड देखें तो ब्याज का पैसा जून से अगस्त के बीच में क्रेडिट हो सकता है और कुछ मामलों में यह सिंतबर तक भी जा सकता है।
* यानी अभी जो देरी हो रही है वह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, इसमें आपको घबराने की जरूरत नहीं आपके ब्याज के पैसे समय से खाते में आ जाएंगे।
ब्याज जुड़ता कैसे है?
* EPF पर ब्याज हर महीने कैलकुलेट होता है।
* लेकिन इसे साल के अंत (31 मार्च) पर जोड़कर दिखाया जाता है ।
* इसके बाद EPFO सिस्टम अपडेट होने में कुछ महीने लग जाते हैं।
किस दर से ब्याज का पैसा आएगा?
आपको बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मार्च के पहले सप्ताह में ब्याज दरों की घोषणा करते हुए कहा था कि EPFO वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की ब्याज (EPFO Interest Rate) दर बनाए रखेगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा राशि पर 8.25% की सालाना ब्याज दर देने की सिफारिश की थी। अब किसके PF खाते में कितना ब्याज जमा होगा यह पूरी तरह आपके PF खाते में जमा पैसों पर निर्भर करता है। अगर आपके पीएफ खाते में 15 लाख रुपये है तो ब्याज लाखों में हो सकती है। वहीं, अगर पीएफ खाते में पैसा कम है तो ब्याज कम हो सकती है।
पैसे कैसे करेंगे चेक?
जब भी आपको PF खाते में ब्याज का पैसा जमा होता तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उसका मैसेज या नोटिफिकेशन जरूर आता है। लेकिन कई बार होता है कि मैसेज नहीं रिसीव हो पाता ऐसे में आपको जानना हो कि आखिर कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हुआ है तो आप UMANG ऐप, EPFO पोर्टल के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
