Tatkal Passport: महीनों का इंतजार हुआ खत्म! अब 1 से 3 दिन में मिलेगा पासपाोर्ट, लेकिन ये है शर्त!
How to Apply for Passport: तत्काल पासपोर्ट योजना के तहत अब आप 1 से 3 दिन में अपना पासपोर्ट प्राप्त ...और पढ़ें

Tatkal Passport: महीनों का इंतजार हुआ खत्म! अब 1 से 3 दिन में मिलेगा पासपाोर्ट, लेकिन ये है शर्त!
HighLights
तत्काल पासपोर्ट योजना से 1 से 3 दिन में पाएं पासपोर्ट।
आपातकालीन विदेश यात्रा के लिए यह योजना है उपयोगी।
ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
बिजनेस डेक्स, नई दिल्ली। अचानक से किसी जरूरी काम से आपको विदेश जाना है और पासपोर्ट (Urgent Passport) नहीं है? तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार एक नई योजना लाई है, जिसका नाम है तत्काल पासपोर्ट योजना (Document for Passport)। जिसके जरिए आपको 3 दिन के अंदर ही पासपोर्ट मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और कितने दिनों में आप पासपोर्ट मिल सकता है।
कितने दिन में मिलेगा पासपोर्ट?
Tatkal Passport Yojana के जरिए अब आपको महज 1 से 3 दिन में पासपोर्ट मिल सकता है। आप इस योजना का लाभ तब ले सकते हैं, जब आपको अचानक किसी इमरजेंसी की वजह से विदेश जाना पड़े। देखा जाए तो सामान्य पासपोर्ट बनवाने में टाइम ज्यादा और फीस कम लगती है, लेकिन अगर आप तत्काल पासपोर्ट बनवाते हैं, तो ₹2000 तक का अंतर फीस में देखने को मिल सकता है।
कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
इमरजेंसी पासपोर्ट बनवाने के लिए आपके पास सही दस्तावेज होना बहुत जरूरी है, वरना लास्ट मोमेंट पर आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट भी हो सकती है। इसके लिए आप नीचे दिए गए सारे दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:
- Aadhaar Card या वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
कैसे करना है आवेदन?
- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी जानकारी भरकर पहले साइन अप करें और फिर लॉग-इन करें।
- इसके बाद 'Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport' के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको नॉर्मल की जगह 'Tatkal' (तत्काल) कैटेगरी को चुनना होगा।
- फॉर्म में अपनी सभी डिटेल्स अपने डॉक्युमेंट्स के हिसाब से बिल्कुल सही-सही भरें।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद ऑनलाइन ही तत्काल वाली तय फीस जमा कर दें।
- अब अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
अपॉइंटमेंट वाले दिन इन बातों का रखें खास ख्याल
जिस दिन आपका अपॉइंटमेंट हो, तो समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच जाएं, आपने साथ सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स ले जाना बिल्कुल न भूलें। अगर आपके सारे डॉक्यूमेंट्स सही पाए गए और पुलिस वेरिफिकेश में कोई दिक्कत नहीं आई, तो आपको मात्र 1-3 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा।
