सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SIP vs PPF: 15 साल निवेश करने पर किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, क्या है आपके लिए फायदेमंद?

Published: Wed, 17 Sep 2025 04:06 PM (IST)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इससे अक्सर लोग तब चुनते हैं जब उन्हें लंबे ...और पढ़ें

पीपीएफ या एसआईपी 15 साल के निवेश पर किसमें है ज़्यादा फायदा?
पीपीएफ या एसआईपी 15 साल के निवेश पर किसमें है ज़्यादा फायदा?

 नई दिल्ली। पीपीएफ एक सुरक्षित स्कीम है। अगर आप लंबे समय के लिए किसी सुरक्षित स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो पीपीएफ बेस्ट ऑप्शन रहता है। हालांकि आप लंबे समय में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी का भी चयन कर सकते हैं।

आज हम जानेंगे कि 15 साल के निवेश पर एसआईपी या पीपीएफ कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसके साथ ही आपको कहां फायदा मिलने वाला है?

यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: आसमान से मुंह के बल लुढ़की चांदी, इतनी गिरावट की क्या है वजह? एक्सपर्ट से जानें

कैलकुलेशन

PPF: 15 साल बाद कितना मिलेगा रिटर्न

  • निवेश रकम- 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष
  • रिटर्न- 7.1 फीसदी

अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ में 15 साल के लिए प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो 7.1 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 16,27,284 रुपये मिलेंगे। इन 15 सालों में मूलधन 9 लाख रुपये होगा। इसके साथ ही 15 सालों में केवल ब्याज 7,27,284 रुपये मिल जाएगा। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से सुरक्षित है।

SIP:15 साल बाद कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई व्यक्ति अगर हर महीने 15 साल के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी में 5000 रुपये निवेश करता है, तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे 25,23,000 रुपये मिलेंगे। इन 15 सालों में मूलधन 9 लाख रुपये होगा। हालांकि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा।

आपके लिए क्या बेहतर?

अगर आप थोड़ा बहुत जोखिम लेने को तैयार है, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी बेहतर ऑप्शन रहेगा। हालांकि अगर आप जोखिम नहीं लेना चाहते, तो पीपीएफ बेस्ट ऑप्शन है। पीपीएफ में आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं।

आप चाहे तो कुछ रकम म्यूचुअल फंड में और बाकी के बचे हुए पैसे पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। अगर पीपीएफ (30,000 प्रतिवर्ष) और एसआईपी (2500 प्रति महीना) दोनों में ही 15 साल के लिए निवेश किया जाए, तो आपको मैच्योरिटी पर रिटर्न 20,74,642 रुपये मिलेंगे। इस तरह से आपका पोर्टफोलियों बैलेंस भी बन जाता है।