PPF या NPS, ₹5000 महीने के निवेश से कहां बनेंगे ₹1.45 करोड़; ये रहा पूरा कैलकुलेशन
NPS vs PPF Calculator: यह लेख निवेश के दो प्रमुख विकल्पों, PPF और NPS की तुलना करता है, जिसमें उनके ...और पढ़ें

PPF या NPS, ₹5000 महीने के निवेश से कहां बनेंगे ₹1.45 करोड़ा; ये रहा पूरा कैलकुलेशन
HighLights
PPF सुरक्षित, सरकारी गारंटी वाला, 15 साल का निवेश विकल्प।
NPS शेयर बाजार से जुड़ा, अधिक जोखिम, रिटायरमेंट तक निवेश।
₹5000 मासिक निवेश पर दोनों योजनाओं का विस्तृत कैलकुलेशन।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय को देखते हुए पैसों को निवेश (Investment Planning) करना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि हम कहां निवेश करें, जिससे हमें ज्यादा से ज्यादा फायदा हो। तो आज आपको निवेश को दो ऑप्शन बताएंगे, जिसमें से एक मार्केट से जुड़ा से तो दूसरा पूरी तरह सुरक्षित है। यानी कि बात करेंगे NPS (National Saving Scheme) और PPF (Public Provident Fund)। अब बड़ा सवाल है कि दोनों में कहां ज्यादा फायदा होगा? चलिए जानते हैं।
PPF vs NPS:
वैसे तो निवेश के दोनों ही तरीके अच्छे हैं। जहां पीपीएफ पूरी तरह सरकार की गारंटी वाला और रिस्क-फ्री है, वहीं एनपीएस में शेयर मार्केट (Share Market) का रिस्क है। पीपीएफ में आप 15 साल तक निवेश कर सकते हैं तो एनपीएस में रिटायरमेंट (Retirement) तक निवेश करना होता है। साथ ही जरूरी नहीं है कि आपके पास निवेश के लिए बड़ी रकम हो, आप छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
कैलकुलेश से समझिए:
PPF के लिए कैलकुलेश:
- हर साल का निवेश: ₹50000
- निवेश के साल: 15 years
- ब्याज दर: 7.1%
- 15 सालों में कुल निवेश: ₹7,50,000
- कुल फंड तैयार: ₹13,56,070
NPS के लिए कैलकुलेश:
- हर महीने का निवेश: ₹5000
- निवेश करने की उम्र: 25 years
- एवरेज ब्याज दर: 9%
- रिटायरमेंट तक कुल निवेश: ₹21,00,000
- रिटायरमेंट पर जमा फंड: ₹1,47,08,922
आपको क्या करना चाहिए?
यदि आप बिना किसी रिस्क के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो आपके लिए PPF सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और टैक्स की भी बचत होती है। वहीं यदि आप थोड़ा जोखिम उठाने को तैयार हैं और लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो NPS आपको बेहतर मुनाफा दे सकता है। लेकिन याद रहे कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।
