यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस में भी मिलता है Home और कार लोन, इतनी है ब्याज दर; जानें और कौन-कौन से Loan देता है डाकघर
Post Office loan schemes भारतीय डाकघर में कई तरह के लोन मिलते हैं। अगर आप होम लोन लेना चाहते हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ली। Post Office loan schemes: पोस्ट ऑफिस में लोन मिलता है या नहीं? अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन आज हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं और बताएंगे कि आखिर पोस्ट ऑफिस से आप कौन-कौन से लोन ले सकते हैं। अधिकतर पोस्ट ऑफिस की पहचान सेविंग अकाउंट और निवेश के लिए बनी हुई है। आज भी भारत का एक बड़ा हिस्सा डाकघर में निवेश करता है। क्योंकि यह रिटर्न निर्धारित होता है और जोखिम जीरो होता है। निवेश के साथ-साथ आपको पोस्ट ऑफिस कई तरह के लोन भी मुहैया कराता है। लेकिन इसका तरीका अलग है। आइए पूरी बात जानते हैं।
क्या पोस्ट ऑफिस भी देता है लोन?
जी हां पोस्ट ऑफिस में भी लोन मिलता है। लेकिन कुछ लोन पोस्ट ऑफिस दूसरे बड़े बैंकों से जुड़कर करके मुहैया कराता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि डाकघर में भी लोन मिलता है।
क्या डाकघर में कार और होम लोन मिलता है?
पोस्ट ऑफिस अन्य बैंकों और फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से जुड़कर कई तरह के लोन दिलाता है। इसमें कार और होम लोन भी शामिल हैं।
कितने तरह के लोन दिलाता है पोस्ट ऑफिस?
पोस्ट ऑफिस निम्न तरह के लोन दिलाता है-
- Home Loan
- Vehicle Loan
- Gold Loan
- Personal Loan
- KCC Loan
- Business Loan
IPPB के होम लोन की ब्याज दर
अलग-अलग तरह के लोन पोस्ट ऑफिस अलग-अलग बैंकों और NBFC's से दिलाता है। IPPB ने होम लोन के लिए होम फर्स्ट फाइनेंस, आधार हाउसिंग फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है। इसके जरिए डाकघर 8.50 फीसदी से लेकर 18 फीसदी के बीच की दरों पर होम लोन मुहैया करता है।
व्हीकल लोन के लिए डाकघर ने एक्सिस बैंक, महिंद्रा फाइनेंस और HDFC बैंक से साझेदारी की है। अलग-अलग बैंकों के जरिए डाकघर अलग-अलग ब्याज दर पर व्हीकल लोन दिलाता है।
