सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Axis VS Flipkart Credit Card: ₹500 में मिलने वाले ये दो क्रेडिट कार्ड हैं शानदार, ऑनलाइन शॉपिंग पर कौन दे रहा 7.5% का कैशबैक?

Published: Thu, 18 Jun 2026 12:32 PM (IST)

यह लेख ₹500 की जॉइनिंग फीस वाले Flipkart SBI और Axis Bank ACE क्रेडिट कार्ड की तुलना करता है। यह ...और पढ़ें

₹500 में मिलने वाले ये दो क्रेडिट कार्ड हैं शानदार, ऑनलाइन शॉपिंग पर कौन दे रहा 7.5% का कैशबैक (AI Generated)

₹500 में मिलने वाले ये दो क्रेडिट कार्ड हैं शानदार, ऑनलाइन शॉपिंग पर कौन दे रहा 7.5% का कैशबैक (AI Generated)

HighLights

  1. Flipkart SBI और Axis ACE कार्ड की ₹500 फीस।

  2. Axis ACE Google Pay पर 5% कैशबैक देता है।

  3. Flipkart SBI Myntra पर 7.5% कैशबैक देता है।

नई दिल्ली। हर दिन होने वाले खर्चों में क्रेडिट कार्ड कहीं न कहीं शामिल जरूर होता है। हजारों लोग आज हर तरह की पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं। इसलिए हर इंसान को अपने अनुसार ही क्रेडिट कार्ड का चुनाव करना चाहिए, वरना बाद में दिक्कत आ सकती है।

तो अगर आप इस तरह का कार्ड देख रहे हैं जिसकी ज्वाइनिंग फीस कम हो, लेकिन वो भर-भरकर फायदे दे, तो ये खबर आपके लिए है। आज आपको ऐसे दो क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे जिनकी फीस सिर्फ ₹500 है, लेकिन इनके कई सारे हैं। बात करेंगे Flipkart SBI Card और Axis Bank ACE Credit Card की।

सिर्फ ₹500 है ज्वाइनिंग फीस

चाहे एक्सिस बैंक एसीई क्रेडिट कार्ड हो या फिर फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड, दोनों की ही ज्वाइनिंग फीस ₹500 है, वहीं इनकी रिनुअल फीस भी ₹500 है। दोनों ही कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग और कैशबैक के लिए काफी बढ़िया हैं। देखा जाए तो एक्सिस बैंक एसीई क्रेडिट कार्ड से सालाना ₹2 लाख खर्च करने पर इसकी वार्षिक फीस माफ हो जाती है, लेकिन फ्लिपकार्ट वाले कार्ड में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है।

वेलकम बेनिफिट की बात करें तो फ्लिपकार्ट के कार्ड पर आपको ‌₹250 का फ्लिपकार्ट बाउचर मिलेगा लेकिन एक्सिस वाले कार्ड पर कोई वेलकम बेनिफिट नहीं मिलेगा। आपको एक्सिस के कार्ड पर एक तिमाही में ₹50,000 खर्च करने पर सालभर में 4 लाउंज एक्सेस फ्री मिल सकते हैं, जबकि फ्लिपकार्ट के कार्ड पर ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

विशेषता एक्सिस बैंक ACE क्रेडिट कार्ड फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड
 कैशबैक रेट
  • 5% कैशबैक: Google Pay से यूटिलिटी बिल, DTH और मोबाइल रिचार्ज पर।
  • 4% कैशबैक: Swiggy, Zomato और Ola पर।
  • 1.5% असीमित कैशबैक: अन्य सभी खर्चों पर।
 
  • 7.5% कैशबैक: Myntra पर (अधिकतम ₹4,000 प्रति तिमाही)।
  • 5% कैशबैक: Flipkart और Cleartrip पर (अधिकतम ₹4,000 प्रति तिमाही)।
  • 4% कैशबैक: Uber, Zomato, Netmeds और PVR पर (अधिकतम ₹4,000 प्रति तिमाही)।
  • 1% असीमित कैशबैक: अन्य सभी श्रेणियों पर।
 कार्ड के फायदे  
  • रिचार्ज और यूटिलिटी बिल पर बेहतरीन 5% तुरंत कैशबैक मिलता है।
  • बिना किसी लिमिट (सीमा) के 1.5% का बेस कैशबैक मिलता है।
  • पैसाबाजार के जरिए अप्लाई करने पर कोई जॉइनिंग फीस नहीं लगती।
  • कम खर्च करने वालों के लिए भी सालाना फीस माफ़ कराना आसान है।
 
  • Myntra पर मिलने वाला 7.5% कैशबैक सबसे बड़ा फायदा है।
  • शुरुआत में ₹250 का वेलकम बेनिफिट (स्वागत लाभ) मिलता है।
  • Flipkart और Cleartrip पर 5% और पार्टनर मर्चेंट्स पर 4% कैशबैक।
  • मर्चेंट्स के अलावा अन्य खर्चों पर भी असीमित बेस कैशबैक की सुविधा।
कार्ड के नुकसान
  • हर महीने अतिरिक्त कैशबैक कमाने की एक लिमिट (सीमा) तय है।
  • फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए हर तिमाही में खर्च करने की शर्त लागू होती है।
  • अन्य सामान्य खर्चों पर मिलने वाला बेस कैशबैक (1%) काफी कम है।
  • इसमें कोई भी फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा नहीं मिलती है।
  • ज्यादा कैशबैक (उच्च दरों) पर प्रति तिमाही अधिकतम ₹4,000 की लिमिट लगी है।
  • एंट्री-लेवल कार्ड होने के बावजूद इसकी सालाना फीस माफ़ कराने की शर्त (खर्च लिमिट) काफी ज्यादा है।

 किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?

जो लोग बिल भुगतान और रिचार्ज पर अच्छा खासा लाभ कमाना चाहते हैं, और जो अक्सर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, उन्हें एक्सिस का कार्ड लेना चाहिए, वहीं जो लोग Flipkart और Myntra के नियमित ग्राहक कम वार्षिक शुल्क वाला और ऑनलाइन खरीदारी पर अच्छा कैशबैक देने वाला कार्ड ढूंढ रहे हैं तो वो फ्लिपकार्ट का कार्ड ले सकता है।

ये भी पढ़ें: SCSS vs PPF: रिटायरमेंट के बाद किस स्कीम में लगाना चाहिए पैसा, ₹5 लाख के निवेश पर कहां होगा फायदा, पूरा कैलकुलेशन